08 June, 2026 (Monday)

Iran War LIVE: इजरायल ने नहीं मानी ट्रंप की बात, ईरान पर किया जोरदार हमला, 4 शहरों पर बैलिस्टिक मिसाइल दागी

ईरान ने इजरायल पर मिसाइल हमला किया था। इसके बाद ट्रंप ने इजरायली प्रधानमंत्री को फोन कर ईरान पर जवाबी कार्रवाई न करने की बात कही थी। हालांकि, इजरायल ने अमेरिकी राष्ट्रपित की बात को अनसुना करते हुए ईरान पर जोरदार हमला किया है।
पश्चिमी एशिया में एक बार फिर युद्ध शुरू हो गया है। ईरान और इजरायल एक दूसरे पर जोरदार मिसाइल हमले कर रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपित ने दोनों देशों से हमले न करने की बात कही है। इजरायल के कई शहरों में ईरान ने रविवार रात हमले किए। इसके बाद डोनाल्ड ट्रंप ने बेंजामिन नेतन्याहू को फोन लगाया और कहा कि इजरायल इस हमले पर जवाबी कार्रवाई न करे। हालांकि, नेतन्याहू ने उनकी बात नहीं मानी और रविवार सुबह इजरायल ने भी ईरान के चार शहरों पर बैलिस्टिक मिसाइलें दागी।

ईरान ने इजरायल के हमलों के चलते अपना मुख्य हवाई क्षेत्र बंद कर दिया है। तेहरान के इमाम खुमैनी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के आसपास का एयरस्पेस बंद कर दिया गया है। यह ईरान का मुख्य एयरफील्ड है। वहीं, इजरायल डिफेंस फोर्स ने कहा, “कुछ समय पहले इजरायली एयर फोर्स ने पश्चिमी और मध्य ईरान में ईरानी आतंकी शासन के मिलिट्री ठिकानों पर हमला किया।” इजरायल ने पेंटागन की मदद से ईरान पर हमले किए हैं।

ईरान ने इजरायल पर बरसाई मिसाइलें
रविवार रात ईरान की तरफ से इजरायल पर कई मिसाइल दागी गईं। इजरायल ने दावा किया है कि ईरान की तरफ से देर रात भारी तादाद में मिसाइल्स दागे गए हैं। इजरायली कब्जे वाले वेस्ट बैंक के आसमान में कई मिसाइल्स नजर आए। ईरान ने लेबनान पर हमले की स्थिति में इजरायल पर अटैक की पहले ही चेतावनी दी थी। रविवार को जब इजरायली सेना ने लेबनान की राजधानी बेरूत में हिजबुल्लाह के ठिकानों पर हवाई हमला किया तो जवाबी कार्रवाई के तौर पर ईरान ने इजरायल पर ताबड़तोड़ मिसाइल्स दाग दिए। हालांकि, अभी तक इस हमले में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान को चेतावनी दी है कि वो हमले रोके वरना सीजफायर की डील रुक सकती है। इजरायल ने भी ईरान को जवाबी हमले की धमकी दी है।

इजरायल में कम नुकसान
ईरान के इजरायल पर हमले पर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप बड़ा बयान सामने आया है। ट्रंप ने कहा कि ईरान के हमले से इजरायल को नुकसान नहीं हुआ है। उम्मीद है कि इजरायल जवाबी कार्रवाई नहीं करेगा। अटैक के बाद ट्रंप ने ईरान को चेतावनी दी है। ट्रंप ने ईरान से कहा है कि ईरान बातचीत की टेबल पर वापस लौटे, अन्यथा अमेरिकी सेनाएं अलर्ट पर हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *