02 July, 2026 (Thursday)

एड़ी के दर्द से हैं परेशान, तो अपनाकर देखें ये घरेलू उपचार

एड़ी के दर्द और सूजन को कम करने के लिए बर्फ सबसे बढ़िया और तुरंत असर दिखाने वाला उपाय है। इसके लिए एक कपड़े में बर्फ के टुकड़े लपेटकर उसे प्रभावित एड़ी पर 10 से 15 मिनट तक रखें। आप पानी की एक बोतल को फ्रीजर में जमा सकते हैं और फिर उस बोतल को फर्श पर रखकर अपनी एड़ी और तलवे से आगे-पीछे रोल कर सकते हैं। इससे मसाज और सिकाई दोनों एक साथ हो जाएगी।
सेंधा नमक में भरपूर मात्रा में मैग्नीशियम सल्फेट होता है, जो मांसपेशियों के दर्द और सूजन को खींच लेता है। इसके लिए एक टब में हल्का गर्म पानी लें और उसमें 2-3 चम्मच सेंधा नमक मिलाएं। इस पानी में अपने पैरों को 15-20 मिनट के लिए डुबोकर रखें।
सेब का सिरका सूजन को कम करने में मदद करता है। इसके अलावा, हाइड्रोथेरेपी भी ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करती है। इसके लिए दो टब लें एक में गुनगुना पानी और दूसरे में ठंडा पानी। गुनगुने पानी वाले टब में आधा कप एप्पल साइडर विनेगर मिला लें। पहले 3 मिनट पैरों को गर्म पानी में रखें, फिर 1 मिनट के लिए ठंडे पानी में। ऐसा 3-4 बार दोहराएं। ऐसा करने से जल्द आराम मिलेगा।
मालिश करने से एड़ी के आसपास का ब्लड सर्कुलेशन सुधरता है और अकड़न दूर होती है। इसके लिए नारियल या जैतून के तेल में 2-3 बूंदें लौंग के तेल या लैवेंडर ऑयल की मिलाएं। इसे हल्का गुनगुना करके हल्के हाथों से एड़ी की मालिश करें। लौंग का तेल दर्द को कम करने में बहुत मददगार है।
हल्दी में ‘करक्यूमिन’ नाम का तत्व पाया जाता है, जो एक नेचुरल पेन किलर की तरह काम करता है। रोज रात को सोने से पहले एक गिलास गर्म दूध में आधा चम्मच हल्दी मिलाकर पिएं। यह अंदरूनी सूजन को ठीक करने में मदद करेगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *