Hindi News धर्म 26 सितंबर को बुध के तुला में गोचर से बनेगा लक्ष्मी नारायण योग, इन 3 राशियों को हो सकता है जबरदस्त आर्थिक लाभ 26 सितंबर को बुध के तुला में गोचर से बनेगा लक्ष्मी नारायण योग, इन 3 राशियों को हो सकता है जबरदस्त आर्थिक लाभ
26 सितंबर को बुध तुला राशि में प्रवेश कर जायेंगे, जहां उनकी युति शुक्र से होगी। इस युति से अति शुभ लक्ष्मी नारायण योग का निर्माण होगा। जानिए इस योग से किन राशियों को जबरदस्त आर्थिक लाभ होने के संकेत मिल रहे हैं।
ज्योतिष में लक्ष्मी नारायण योग को बेहद शुभ योग माना जाता है। जब किसी राशि में बुद्धि के कारक बुध और धन के कारक शुक्र की युति होती है, तब इस शुभ योग का निर्माण होता है। कहते हैं जिस व्यक्ति की जन्म कुंडली में यह शुभ योग बनता है ऐसा व्यक्ति जीवन में खूब सफलता और धन-धान्य पाता है। 26 सितंबर को यानी गणेश विसर्जन के अगले दिन तुला राशि में यह शुभ योग बनने जा रहा है जो 6 नवंबर तक बना रहेगा। जानिए इस योग के बनने से किन 3 राशियों को लाभ मिलेगा।
मिथुन राशि – करियर में लाभ प्राप्त करने के कई शुभ अवसर मिलेंगे
मिथुन राशि वालों के लिए लक्ष्मी नारायण योग शुभ साबित होगा। आपको कारोबार में जबरदस्त फायदा होगा। इस दौरान आपको करियर में लाभ प्राप्त करने के कई शुभ अवसर मिलेंगे। आमदनी में अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। लंबे समय से अटका हुआ पैसा मिल सकता है। कोई बड़ा प्रोजेक्ट हाथ लगने के आसार हैं। मनचाही नौकरी प्राप्त होने की संभावना है।
कन्या – आय में वृद्धि होगी
कन्या राशि वालों के लिए लक्ष्मी नारायण योग शुभ साबित होगा। आय में वृद्धि होगी। बिजनेस में बंपर लाभ कमाने में सफल रहेंगे। कोई पुराना निवेश लाभ दे सकता है। नये काम की योजना बन सकती है। संपत्ति में पैसा लगा सकते हैं। आर्थिक पक्ष आपका अनुकूल बना रहेगा। इस दौरान जमा पूंजी में वृद्धि का संयोग बना रहा है।
तुला – कोई सुखद समाचार सुनने को मिल सकता है
तुला राशि वालों को बिजनेस में खूब लाभ मिलने के योग हैं। इस दौरान मां लक्ष्मी आप पर मेहरबान रहेंगी जिस कारण से धन-धान्य की कोई दिक्कत नहीं होगी। धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। परिवार का माहौल बढ़िया रहेगा। कोई सुखद समाचार सुनने को मिल सकता है। मकान या वाहन सुख की प्राप्ति के संकेत हैं। अच्छी नौकरी के ऑफर आ सकते हैं।
शुक्र और बुध को मजबूत करने के उपाय
बुध को मजबूत करने के लिए बुधवार के दिन हरी मूंग, हरे फल, हरी सब्जियां या हरे रंग के कपड़ों का दान करें।
शुक्र को मजबूत करने के लिए प्रतिदिन साफ-सुथरे कपड़े पहनें और शरीर पर सुगंधित इत्र लगाएं। साथ ही शुक्रवार को सफेद वस्तुओं का दान करें।
