Dhamaal 4 Release Date: अजय देवगन ने दिया सरप्राइज, बदली रिलीज डेट, अब एक हफ्ते पहले ही सोने की तलाश में लौटेगी सुपरहिट जोड़ी
अजय देवगन और संजय मिश्रा की सुपरहिट फ्रेंचाइजी की वापसी होने वाली है। दोनों ‘धमाला 4’ के साथ बड़े पर्दे पर लौटेंगे। अब फिल्म की रिलीज को लेकर नया अपडेट भी सामने आई है।
सिनेमा प्रेमियों के लिए साल 2026 पैसा वसूल एंटरटेनमेंट वाला साल साबित होने वाला है यानी इस साल कई सुपरहिट फिल्में रिलीज हुई हैं। कई साल के सूखे के बाद अब बॉलीवुड में बहार आई है और अलग-अलग तरह की फिल्मों को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। अगर आप ‘धमाल’फ्रैंचाइजी के फैन हैं तो आपके लिए एक बहुत अच्छी खबर है। डायरेक्टर इंद्र कुमार की मल्टी-स्टारर फिल्म ‘धमाल 4’ अब तय समय से एक हफ्ते पहले ही सिनेमाघरों में रिलीज होगी। धमाल फ्रैंचाइजी और अजय देवगन के फैंस के लिए ये किसी बड़े सरप्राइज से कम नहीं है।
अजय ने खुद दी खुशखबरी
पहले ये फिल्म 17 जुलाई 2026 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन मेकर्स ने अब इसे 10 जुलाई 2026 को रिलीज करने का फैसला किया है। अजय देवगन और मेकर्स ने अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर आधिकारिक पोस्ट शेयर किया। पूरी कास्ट को टैग करते हुए अजय ने कैप्शन में लिखा, ‘इन दोनों का एक ही लक्ष्य है – सोना हासिल करना।’
रिलीज की तारीख क्यों बदली गई?
पिंकविला की एक रिपोर्ट के अनुसार आलिया भट्ट की फिल्म ‘अल्फा’ 3 जुलाई को रिलीज हो रही है। 10 जुलाई का स्लॉट खाली होने के कारण ‘धमाल 4’ के मेकर्स को इसे हासिल करने का सही मौका मिला। उनका मानना है कि जुलाई के बीच में फिल्म रिलीज करना दर्शकों के लिए एक शानदार तोहफा होगा। हालांकि अभी आधिकारिक घोषणा का इंतजार है।
‘धमाल 4’ को क्या खास बनाता है?
‘धमाल’ फ्रैंचाइजी की चौथी फिल्म भी उसी तरह का जबरदस्त मजा और हाई-एनर्जी वाइब्स देने के लिए तैयार है, जिसके लिए इंद्र कुमार जाने जाते हैं। इसके अलावा कास्ट भी फैंस के बीच उत्साह बढ़ाती नजर आई। इस फिल्म के लिए फ्रैंचाइजी की मुख्य टीम वापस आ रही है। कास्ट में अजय देवगन, रितेश देशमुख, अरशद वारसी, संजय मिश्रा और जावेद जाफरी जैसे स्टार्स शामिल हैं। कॉमेडी फिल्म का मजा और बढ़ाने के लिए ईशा गुप्ता, संजीदा शेख, अंजलि आनंद, उपेंद्र लिमये, विजय पाटकर और रवि किशन जैसे एक्टर्स भी इसका हिस्सा बनेंगे।
फ्रैंचाइजी के बारे में
‘धमाल’ सीरीज बॉलीवुड सिनेमा की सबसे मशहूर कॉमेडी फिल्मों में से एक है। ‘धमाल’ 7 सितंबर 2007 को रिलीज हुई थी और बहुत बड़ी हिट साबित हुई थी। इसने दुनिया भर में बॉक्स ऑफिस पर 45 करोड़ रुपये कमाए थे। ‘डबल धमाल’ 24 जून 2011 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म को भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार ओपनिंग मिली थी। इसने दुनिया भर में लगभग 70 करोड़ रुपये कमाए थे। ‘टोटल धमाल’ इस सीरीज की लेटेस्ट फिल्म है जो 22 फरवरी 2019 को रिलीज हुई थी और इसने दुनिया भर में बॉक्स ऑफिस पर 228.27 करोड़ रुपये कमाए थे।
