कलौंजी खाने से मिल सकते हैं ये 5 फायदे, आज ही करें सेवन
डायबिटीज के मरीजों के लिए कलौंजी किसी वरदान से कम नहीं है। कई शोध बताते हैं कि खाली पेट कलौंजी का सेवन करने से फास्टिंग ब्लड शुगर और इंसुलिन रेजिस्टेंस को कम करने में मदद मिलती है।
अगर आप बढ़ते वजन से परेशान हैं, तो कलौंजी आपकी मदद कर सकती है। यह शरीर के मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करती है और फैट को बर्न करने में सहायक है। गुनगुने पानी में कलौंजी का पाउडर और शहद मिलाकर पीना वजन घटाने का बेहतरीन तरीका
कलौंजी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और हेल्दी फैटी एसिड्स शरीर से बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने और गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मदद करते हैं। इससे ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है और दिल की बीमारियों का खतरा कम हो जाता है।
बढ़ती उम्र के साथ भूलने की बीमारी या कमजोर याददाश्त की समस्या को दूर करने में कलौंजी फायदेमंद है। इसे शहद के साथ चबाकर खाने से ब्रेन फंक्शन बेहतर होता है और अल्जाइमर जैसी बीमारियों का खतरा कम होता है।
कलौंजी में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाती है, जिससे आप सर्दी-खांसी, वायरल इन्फेक्शन और अन्य मौसमी बीमारियों से बचे रहते हैं।
