CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका को जेल भेजने पर अभिजीत दिपके का पहला रिएक्शन, जानिए क्या कहा?
सीजेपी नेता सौरव दास और आशुतोष रांका को ज्यूडिशियल कस्टडी में भेजे जाने पर अभिजीत दिपके का पहला रिएक्शन सामने आया है। इन दोनों को कल जंतर-मंतर पर पुलिस ने गिरफ्तार किया था।
नई दिल्ली: सौरव दास और आशुतोष रांका को पांच दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजे जाने पर कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके का पहला रिएक्शन सामने आया है। अभिजीत दिपके ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि उनकी गलती क्या है? जंतर-मंतर पर तिरंगा फहराना..। इसके साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला और ऑफिशियली इमरजेंसी घोषित करने की हिम्मत दिखाने की बात भी कही है। अभिजीत दिपके इन दिनो महाराष्ट्र में हैं। दादी के निधन के चलते उन्हें अपने गांव जाना पड़ा।
बाद में मीडियाकर्मियों से बात करते हुए अभिजीत दिपके ने इंडिया ब्लॉक से जुड़े एक सवाल के जवाब में कहा कि हम सबका मकसद एक है और हम ज्ञानेश कुमार के खिलाफ लड़ रहे हैं, जो चुनावों में धांधली कर रहे हैं और नरेंद्र मोदी को पावर में बने रहने में मदद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कॉकरोच जनता पार्टी एक इंडिपेंडेंट प्रेशर ग्रुप है और यह हमेशा एक इंडिपेंडेंट प्रेशर ग्रुप रहेगा। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि हम इंडिया ब्लॉक के खिलाफ हैं। हमारा और इंडिया ब्लॉक का आंदोलन एक कॉमन मकसद के लिए है।

एसआईआर और सीईसी के खिलाफ प्रदर्शन
वहीं वोटर लिस्ट के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) में कथित अनियमितताओं के खिलाफ सीजेपी और अन्य संगठन लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। इन प्रदर्शनों के बीच राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। सुरक्षा कारणों से दिल्ली के पुलिस आयुक्त अनुराग कुमार ने 11 अक्टूबर को एक आदेश जारी कर रामलीला मैदान, बुराड़ी मैदान और सीबीडी मैदान को प्रदर्शनों के लिए निर्धारित स्थल घोषित किया था। इसके बाद जंतर-मंतर को निर्धारित धरना स्थलों की सूची से हटा दिया गया। सीजेपी ने इस फैसले की आलोचना करते हुए कहा कि प्रदर्शनों को राष्ट्रीय राजधानी के राजनीतिक केंद्र से दूर ले जाने से लोगों के विरोध की आवाज कमजोर होगी।