29 June, 2026 (Monday)

शादी में सूट पहनकर आए बच्चा चोर, नकदी और गहनों से भरा बैग किया पार, CCTV फुटेज आया सामने

गाजियाबाद में एक शादी समारोह में आए एक बच्चे ने कोट की आड़ में शगुन की नगदी और करीब दो तोला सोने के गहनों से भरा बैग चुरा लिया। शातिर चोर ने बैग में रखा आई फोन निकाल कर वसुंधरा इलाके में फेंक दिया।
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक ऐसी चौंकाने वाली खबर सामने आई है जिसने सभी को हैरान कर दिया है। यहां पर 26-27 जून की रात करीब 1:14 पर शादी समारोह में एक बच्चा चोर जो सूट पहने हुआ था उसने कोट की आड़ लेते हुए शगुन की नगदी और करीब दो तोला सोने के गहनों से भरा बैग चुरा लिया। इंदिरापुरम के रॉयल एंबियंस बैंक्वेट हॉल में दिल्ली के रहने वाले गौरव मिश्रा के भाई की शादी का प्रोग्राम चल रहा था जब ये घटना हुई। शातिर बच्चा चोर ने बैग में रखा आई फोन निकाल कर वसुंधरा इलाके में फेंक दिया जो सड़क पर कूड़ा बीनने वाले एक युवक को मिला।

दूल्हे के भाई ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत
गाजियाबाद में शातिर बच्चा चोर ने जब कोट की आड़ लेते हुए शगुन की नगदी और करीब दो तोला सोने के गहनों से भरा बैग चुराया तो ये पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। बच्चा चोर ने वसुंधरा इलाके में जब आई फोन निकालकर फेंका तो वहां पर कूड़ा बीनने वाले युवक को मोबाइल मिलने पर उसने ऑन किया जिसके बाद पुलिस उस तक पहुंची। इसके बाद पुलिस ने फोन को अपने कब्जे में ले लिया। इंदिरापुरम पुलिस दूल्हे के भाई जो दिल्ली निवासी गौरव मिश्रा हैं उनकी शिकायत दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी और चोरी हुए सामान की तलाश में जुटी हुई है।

पुलिस ने बैंक्वेट हॉल में लगे CCTV कैमरों की फुटेज कब्जे में ली
इंदिरापुरम के रॉयल एंबियंस बैंक्वेट हॉल में हुई चोरी की इस वारदात की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने ने बैंक्वेट हॉल में लगे CCTV कैमरों की फुटेज कब्जे में ले ली है। इस सीसीटीवी फुटेज में साफतौर पर दिखाई दे रहा है कि उसने पहले अपना कोट उतारकर उससे बैग के ऊपर रख दिया और बाद में उसने उसी कोट की आड़ में बैग को छिपाया और तुरंत वहां से लेकर उसे फरार हो गया। अब पुलिस इसी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है जिससे पूरे गिरोह तक पहुंचा जा सके। ताकि जल्द ही इस पूरे मामले का उजागर किया जा सके।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed