06 June, 2026 (Saturday)

सिर्फ एक नींबू के लिए बच्चे को पीट-पीट कर मार डाला, बिहार के नालंदा में हत्या के बाद फैला तनाव

बिहार के नालंदा जिले में नींबू तोड़ने को लेकर हुए विवाद में एक बच्चे की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है। बच्चे की मौत के बाद इलाके में जमकर रोड़ेबाजी की गई है। कई पुलिसवालों के भी घायल होने की भी खबर आई है।
बिहार के नालंदा जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां अस्थमा थाना के अंतर्गत एक नींबू तोड़ने के विवाद में बारह वर्षीय बच्चे शुभम कुमार की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई है। घटना की जानकारी मिलने पर इलाके में दो समुदाय आपस में भिड़ गए। इस दौरान करीब आधे घंटे तक गांव में जमकर रोड़ेबाजी और हंगामा हुआ। परिजनों ने बताया कि शुभम कुमार ने गोरे खान के घर में लगे नींबू के पेड़ से एक नींबू तोड़ लिया था। इसी बात से गुस्साए गोरे खान के दोनों पुत्रों ने शुभम कुमार के साथ बेरहमी से पिटाई कर दी जिससे शुभम कुमार की मौत हो गई।
गांव में फैला तनाव का माहौल
नालंदा जिले के सकरावा गांव में शुभम कुमार की मौत की खबर जैसे ही परिजन और ग्रामीणों को लगी तो ग्रामीणों का गुस्सा फुट पड़ा। आक्रोशित ग्रामीणों ने कई गाड़ियों को क्षतिग्रस्त किया। रोड़ेबाजी की घटना में कई पुलिसकर्मियों को चोटें भी आई है। घटना की जानकारी मिलने पर कई डीएसपी, डीडीसी, एसडीएम एवं नालंदा जिले की कई थाना की पुलिस गांव में पहुंचकर कैंप कर रही है। गांव में पूरे तनाव का माहौल है। ग्रामीणों ने आरोपी के घर पर चढ़कर भी जमकर रोड़ेबाजी की है।

पुलिस प्रशासन मौके पर
मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठी चार्ज भी किया है। घटना को देखते हुए फिलहाल एसपी, डीएसपी, डीडीसी एवं कई वरीय पदाधिकारी मौके पर पहुंचकर मामले को शांत कराने में जुटे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन पर निर्दोष लोगों के ऊपर लाठी चार्ज करने का आरोप लगाया है।

कई लोग हिरासत में
नालंदा के सकरावा गांव में नींबू के विवाद में बच्चे की हत्या के बाद जमकर रोड़ेबाजी हुई जिसके बाद पुलिस ने बल प्रयोग किया जिसमें कुछ पुलिसकर्मी भी चोटिल हो गए। जानकारी के अनुसार, 12 लोगों को डिटेन किया गया है। उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। वहीं, इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *