16 July, 2026 (Thursday)

छिंदवाड़ा में सड़क पर चलते वक्त BJP एससी मोर्चा के जिलाध्यक्ष की अचानक हार्ट अटैक से मौत, CCTV में कैद हुई घटना

छिंदवाड़ा में अपने ही वार्ड में राह पर चलते समय BJP अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष और पार्षद लोकेश डेहरिया की अचानक मौत हो गई। वह हार्ट अटैक आने की वजह से जमीन पर गिर पड़े। यह पूरी घटना CCTV में कैद हो गई है।
मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा से BJP अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष लोकेश डेहरिया की अचानक हार्ट अटैक से मौत का मामला सामने आया है। दरअसल, छिंदवाड़ा शहर के वार्ड नंबर- 47 प्रियदर्शनी कॉलोनी वार्ड के पार्षद लोकेश डेहरिया की अपने ही वार्ड में भ्रमण करते समय रास्ते में अचानक हार्ट अटैक आ जाने से मौत हो गई। इस घटना की वजह से इलाके में शोक की लहर है और लोग, लोकेश डेहरिया के अचानक निधन पर दुख जता रहे हैं।

अचानक हार्ट अटैक से पार्षद की मौत
बता दें कि 46 साल के लोकेश डेहरिया, नगर निगम छिंदवाड़ा में BJP के पार्षद थे और बीजेपी के अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष भी थे। घटना के समय लोकेश डेहरिया अपने ही वार्ड में सिद्धिविनायक रेसीडेंसी के सामने रास्ते में पैदल चल रहे थे। तभी लोकेश को अचानक हार्ट अटैक आ गया। इसकी वजह से लोकेश सड़क पर गिर पड़े।
सीसीटीवी में कैद हुई लोकेश के जमीन पर गिरने की घटना
हार्ट अटैक आने के बाद पार्षद लोकेश डेहरिया को तुरंत प्राइवेट अस्पताल में ले जाया गया लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। गौरतलब है कि पार्षद लोकेश डेहरिया को जब सड़क पर चलते हुए जब हार्ट अटैक आया तो ये पूरी घटना पास में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है कि वह किस तरह से अचानक हार्ट अटैक आने के बाद जमीन पर गिर पड़े।

पत्नी-बच्चों को अपने पीछे छोड़ गए लोकेश डेहरिया
बाद में लोकेश डेहरिया को सड़क पर गिरा देख रास्ते से गुजर रहे उनके जान-पहचान के लोगों ने तुरंत हॉस्पिटल पहुंचाया लेकिन लोकेश की जान नहीं बचाई जा सकी। जान लें कि लोकेश डेहरिया के परिवार में पत्नी और 2 बच्चे हैं। निधन के बाद लोकेश डेहरिया अपने पीछे इन तीनों को छोड़ गए हैं।

पार्टी नेताओं ने निधन पर जताया शोक
घटना के बारे में पता चलते ही कई BJP कार्यकर्ता, स्थानीय जनप्रतिनिधि और समर्थक हॉस्पिटल पहुंचे। लोकेश डेहरिया के आकस्मिक निधन पर पार्टी नेताओं और जनप्रतिनिधियों ने गहरा दुख व्यक्त किया है। साथ ही, शोक संतप्त परिवार के लिए अपनी संवेदना प्रकट की है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *