06 June, 2026 (Saturday)

Abhishek On Amitabh Bachchan: अभिषेक बच्चन का दावा, पिता ने कभी भी उनके लिए फिल्म में नहीं लगाया पैसा

फिल्म अभिनेता अभिषेक बच्चन ने इस बात का स्पष्टीकरण दिया है कि उनके पिता अमिताभ बच्चन ने उनके लिए कभी भी किसी भी फिल्म में पैसा नहीं लगाया हैl इसकी बजाय अभिषेक बच्चन ने पिता अमिताभ बच्चन के लिए फिल्म प्रोड्यूस की थीl इस फिल्म में अमिताभ बच्चन बतौर मुख्य भूमिका में नजर आए थेl वह प्रोजेरिया नामक बीमारी से पीड़ित होते हैंl अभिनेता अभिषेक बच्चन ने एक बार फिर वंशवाद वाले विषय पर अपनी बात रखी है और कहा है कि कैसे लोगों को लगता है कि बॉलीवुड में करियर बनाने के लिए उन्होंने पिता अमिताभ बच्चन की सहायता ली हैl

अभिषेक बच्चन ने अब कहा है कि पिता अमिताभ बच्चन ने उनके लिए कभी भी किसी भी फिल्म में पैसा नहीं लगाया हैl अभिषेक बच्चन अक्सर सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स को सबक सिखाने वाले कमेंट लिखते हैंl अभिषेक बच्चन का मानना है कि फिल्म इंडस्ट्री में उन्होंने भी कठिन दौर देखा हैl अब एक इंटरव्यू में अभिषेक बच्चन ने कहा है कि उनके पिता ने उनके लिए एक भी फिल्म नहीं बनाई है, बल्कि अभिषेक ने पिता के लिए पा फिल्म में पैसा लगाया थाl इस फिल्म का निर्देशन आर. बाल्की ने किया थाl

इस फिल्म में अमिताभ बच्चन की अहम भूमिका थीl वही वह खुद सपोर्टिंग भूमिका में थेl अभिषेक बच्चन ने कहा, ‘तथ्य यही है कि पिता ने मेरे लिए कभी किसी को फोन नहीं कियाl ना ही उन्होंने मेरे लिए कोई फिल्म बनाईl इसके बजाय मैंने उनके लिए फिल्म बनाई जिसका नाम पा थाl पा में अमिताभ बच्चन एक ऐसे लड़के की भूमिका निभाते हैं जो प्रोजेरिया नामक बीमारी से पीड़ित होता हैl इस फिल्म में अभिषेक बच्चन ने अमिताभ बच्चन के पिता की भूमिका निभाई हैl वही विद्या बालन ने उनकी मां की भूमिका निभाई थीl हाल ही में अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन को कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया थाl तब एक ट्रोलर ने अभिषेक बच्चन को लिखा था, ‘आपके पिता अस्पताल में भर्ती हैंl अब आप किसके भरोसे बैठकर खाओगे?’

इस पर अभिषेक बच्चन ने लिखा था, ‘फिलहाल तो लेट के खा रहे हैं दोनों साथ अस्पताल मेंl’ इस पर ट्रोल ने प्रतिक्रिया दी थी, ‘जल्दी ठीक हो जाइए सर हर किसी की किस्मत में लेट कर खाना कहांl’ इस पर अभिषेक बच्चन ने प्रतिक्रिया दी थी, ‘मैं कभी नहीं चाहूंगा कि आप हमारी जैसी परिस्थिति में आएl आप स्वस्थ रहें, सुरक्षित रहेंl आपकी शुभकामनाओं के लिए बधाईl’ अभिषेक बच्चन जल्द अनुराग बसु की फिल्म लूडो में नजर आएंगेl हाल ही में वह ब्रिथ इन टू द शैडो नामक वेब सीरीज में भी नजर आए थेl

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed