18 October, 2026 (Sunday)

मां की डांट पर साइकिल से 800 किलोमीटर दूर दादा से मिलने जौनपुर निकले दो मासूम भाई, हाथरस पुलिस ने परिवार से मिलाया

मां के डांटने पर दो मासूम भाई अपने दादा से मिलने के लिए अलीगढ़ से जौनपुर जाने के लिए जिसके बाद हाथरस में पुलिस की नजर उनपर पड़ने पर दोनों से पूछताछ के बाद उनको सकुशल वापस पाकर परिजनों को सौंप दिया गया।
उत्तर प्रदेश के हाथरस में मां के डांटने से नाराज होकर अलीगढ़ से जौनपुर जाने के लिए निकले साइकिल से निकले दो मासूम भाईयों को पुलिस ने जब रोककर उनसे पूछताछ की तो पूरा मामला सामने आया। इस अनोखे मामले में पुलिस ने दोनों भाईयों को वापस परिजनों को सौंप दिया जिसके बाद दोनों बच्चों को सकुशल वापस पाकर परिजनों की आंखों से खुशी के आंसू निकल आए। पुलिस से जानकारी मिलने के बाद दोनों मासूम बच्चों को लेने के लिए उनके परिजन हाथरस के थाना सिकंदराराऊ पहुंचे थे। इसमें घर से दादा से मिलने जौनपुर के लिए साइकिल से निकले दोनों भाईयों में एक की उम्र 7 साल जबकि एक 13 साल का है।
पुलिस ने रात में साइकिल से जाने की वजह पूछी तो दोनों बच्चों ने मां के डांटने की दी जानकारी
हाथरस में जब मां के डांटने पर घर से रूठकर दादा से मिलने 800 किलोमीटर दूर अलीगढ़ से जौनपुर जाने के लिए निकले दो मासूम बच्चों 13 साल के अभिनव और 7 साल का अक्षय को हाथरस पुलिस ने थाना सिकंदराराऊ के अलीगढ़ रोड से होकर उनको निकलते हुए देखा तो उसके बाद दोनों मासूमों बच्चों को पुलिस ने रोककर जब रात में साइकिल से जाने की बात पूछी तो दोनों भाईयों ने जानकारी देते हुए बताया की वह अपनी मां के डांटने के बाद घर से जौनपुर अपने दादा से मिलने के लिए जा रहे हैं। पुलिस ने दोनों मासूम बच्चों की बात सुनने के बाद उनको थाना सिकंदराराऊ लाने के साथ इसके बारे में उनके परिजनों को सूचना दी जिसमें उनको अपने लापता बच्चों की जानकारी मिलने के बाद आंखों से निकले खुशी के आंसू निकल आए।
बच्चों के पिता अभिषेक ने पुलिस का व्यक्त किया आभार
अलीगढ़ से जौनपुर के लिए मां के डांटने पर दादा से मिलने साइकिल से निकले दो मासूम बच्चों के सकुशल होने की जानकारी मिलने के बाद जहां उनके परिजनों ने राहत की सांस ली तो वहीं बच्चों के पिता अभिषेक ने किया हाथरस पुलिस का आभार व्यक्त जिसमें यह मामला हाथरस के थाना कोतवाली सिकंदराराऊ का है, जिसमें दोनों बच्चों अभिनव और अक्षय को पुलिस ने सकुशल उनके परिजनों को सौंप दिया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed