06 October, 2026 (Tuesday)

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान CAPF जवान पर चाकू से हमला, NSUI के कार्यकर्ता पर आरोप

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान पैरामिलिट्री फोर्स के जवान पर चाकू से हमला किए जाने की घटना सामने आई है। ये हमला NSUI के प्रदर्शन के दौरान हुआ ह और हमले का आरोप NSUI के एक कार्यकर्ता पर लगा है।
SIR और मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ विपक्ष का प्रदर्शन लगातार जारी है। बीते 2 अक्तूबर से लेफ्ट से लेकर कांग्रेस तक लगातार प्रोटेस्ट कर रहे हैं और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा मांग रहे हैं। इसी क्रम में सोमवार को कांग्रेस के छात्र संगठन NSUI ने दिल्ली में प्रदर्शन किया। हालांकि, इस प्रदर्शन के दौरान ऐसी घटना देखने को मिली जिसने हर किसी को हैरान कर के रख दिया है। सामने आई जानकारी के अनुसार, जंतर-मंतर पर NSUI के प्रदर्शन के दौरान पैरामिलिट्री फोर्स के एक जवान के ऊपर चाकू से हमला किया गया है।

क्या है पूरा मामला?
सामने आई जानकारी के मुताबिक, सोमवार को दिल्ली के जंतर मंतर पर NSUI के प्रदर्शन के दौरान पैरामिलिट्री फोर्स के एक जवान के ऊपर चाकू से हमला किया गया। इस हमले का आरोप NSUI के एक कार्येकर्ता पर लग रहा है। पुलिस ने इस मामले में FIR दर्ज कर ली है।

अब तक मामले में क्या कार्रवाई हुई?
ANI की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, दिल्ली पुलिस ने इस घटना को लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। ANI ने बताया- “नई दिल्ली जिला पुलिस उस घटना के सिलसिले में कानूनी कार्रवाई कर रही है जिसमें कथित तौर पर CAPF के एक जवान को धारदार चीज से हमला किया गया था। घायल CAPF जवान का अस्पताल में मेडिकल परीक्षण (MLC) किया जा रहा है।”

रविवार को 15 पुलिसकर्मी घायल
आपको बता दें कि प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली के जंतर मंतर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई है। पुलिस प्रदर्शनकारियों को जंतर-मंतर की तरफ बढ़ने नहीं दे रही है। रविवार को भी जंतर-मंतर पर जाने को लेकर दिल्ली में काफी बवाल हुआ था। लेफ्ट से जुड़े छात्र संगठनों ने भयंकर बवाल किया था। इस दौरान दिल्ली पुलिस के 15 जवानों के घायल होने की खबर सामने आई थी। इनमें कई महिला कॉन्स्टेबल को भी चोट लगी थी। इसके साथ ही 110 प्रदर्शनकारी हिरासत में लिए गए थे।

सुप्रीम कोर्ट पहुंचा पूरा मामला
SIR और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर घमसान बढ़ता ही जा रहा है। इस मुद्दे पर पहले ही विपक्षी पार्टियों आंदोलन कर रही हैं, दिल्ली से लेकर मुंबई तक प्रदर्शन हो रहे हैं। अब ज्ञानेश कुमार का मुद्दा सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। इसके साथ ही कोर्ट ने केंद्र सरकार को भी नोटिस भेजा है। इस पूरे मामले की सुनवाई सीजेआई सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाला बागची और जस्टिस वी मोहना की बेंच ने की।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *