21 September, 2026 (Monday)

India vs South Korea Davis Cup Match Live: भारत के सुमित नागल को मिली हार, कोरियाई खिलाड़ी ने जीता मैच

भारत और साउथ कोरिया के बीच में डेविस कप के दूसरे मुकाबले में भारत के सुमित नागल और कोरिया के ह्योन चुंग के बीच में मुकाबला खेला गया। इस मैच के पहले सेट को नागल ने अपने नाम किया था, इसके बाद बाकी के दो सेट में कोरियाई खिलाड़ी ने जीत दर्ज की।

डेविस कप के दूसरे राउंड में कुल 14 देश एक-दूसरे का सामना कर रहे हैं, जिसमें सभी की नजरें अंतिम-8 में अपनी जगह पक्की करने को लेकर हैं। इसमें भारतीय टीम जिन्होंने डेविस कप के पहले राउंड में नीदरलैंड्स को 3-2 के अंतर से मात दी थी वह अब दूसरे राउंड में साउथ कोरिया की टीम का सामना कर रही है। इसमें 18 और 19 सितंबर को साउथ कोरिया की मेजबानी में सियोल को ओलंपिक टेनिस कोर्ट में मुकाबले हो रहे हैं। भारतीय टीम वहां पर काफी पहले पहुंच गई थी, ताकि खिलाड़ी वहां की परिस्थितियों में खुद को आसानी से ढाल सके। 18 सितंबर को 2 मुकाबले हो रहे हैं, जिसमें दोनों ही सिंगल्स के इवेंट हैं। इसमें पहले मैच में दक्षिणेश्वर सुरेश का सामना साउथ कोरिया के सूनवू क्वोन से हुआ जिसमें तीन सेटों तक चले इस मैच को कोरियाई खिलाड़ी 2-1 के अंतर से अपने नाम करने में कामयाब रहे, जिसके साथ साउथ कोरिया ने अब इस मैच में 1-0 की बढ़त बना ली है। इसके बाद दूसरे सेट में भारतीय खिलाड़ी सुमित नागल का सामना कोरिया के ह्योन चुंग से हुआ। तीन सेट तक चले इस मैच में भी साउथ कोरिया ने बाजी मारी और 2-0 की बढ़त हासिल करने में कामयाब रहे। भारतीय फैंस डेविस कप का सीधा प्रसारण VETO OTT पर देख सकते हैं।
अब तक ऐसा रहा है भारत और साउथ कोरिया के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड
18 सितंबर को खेले गए पहले सिंगल्स मैच में भारत के डीके सुरेश का सामना दक्षिण कोरिया के सूनवू क्वोन से हुआ। मैच की शुरुआत में भारतीय खिलाड़ी डीके सुरेश ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए पहला सेट अपने नाम कर लिया था। हालांकि, इसके बाद कोरियाई खिलाड़ी सूनवू क्वोन ने जबरदस्त वापसी की और बाकी के दोनों सेट जीतकर मैच अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ ही साउथ कोरिया ने इस राउंड में 1-0 की बढ़त बना ली है। इस मैच का पहला सेट डीके सुरेश ने 6-3 से अपने नाम किया था। इसके बाद दूसरे सेट में डीके सुरेश को 6-3 और तीसरे सेट में 6-4 से हार का मुंह देखना पड़ा।
दूसरे मैच में सुमित नागल को भी मिली हार

डेविस कप में भारत और साउथ कोरिया के बीच सियोल में मुकाबले खेले जा रहे हैं। 18 सितंबर को हुए दूसरे सिंगल्स मैच में भारत के सुमित नागल और कोरिया के ह्योन चुंग का आमना-सामना हुआ। सुमित नागल ने मैच की शुरुआत काफी अच्छी की और पहला सेट 6-2 से आसानी से जीत लिया। हालांकि, इसके बाद कोरियाई खिलाड़ी ने बेहतरीन वापसी करते हुए बाकी के दोनों सेट अपने नाम कर लिए और मुकाबला 2-1 से जीत लिया। इस हार के बाद साउथ कोरिया ने 2-0 की बढ़त बना ली है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *