14 September, 2026 (Monday)

गणेश चतुर्थी पर रिलीज होगा ‘रामायण’ का पहला गाना, मेकर्स ने किया ऐलान, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’

रणबीर कपूर स्टारर ‘रामायणः पार्ट 1’ को लेकर मेकर्स ने एक बड़ा अपडेट दिया है। मेकर्स ने एक पोस्ट साझा करते हुए बताया है कि इस मच अवेटेड फिल्म का पहला गाना गणेश चतुर्थी के मौके पर रिलीज होने वाला है। इस अनाउंसमेंट में दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है।
रणबीर कपूर स्टारर ‘रामायणः पार्ट 1’ को लेकर मेकर्स ने एक बड़ा अपडेट दिया है। मेकर्स ने एक पोस्ट साझा करते हुए बताया है कि इस मच अवेटेड फिल्म का पहला गाना गणेश चतुर्थी के मौके पर रिलीज होने वाला है। इस अनाउंसमेंट में दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है।

गणेश चतुर्थी पर रिलीज होगा ‘रामायण’ का पहला गाना
मेकर्स ने एक पोस्ट साझा करते हुए बताया है कि ‘रामायण’ का पहला गाना कल यानी गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर हो रहा है। इस पोस्ट ने दर्शकों की उत्सुकता काफी बढ़ा दी है। दिवाली 2026 के मौके पर रिलीज होने जा रही इस फिल्म का म्यूजिकल सफर गणेश चतुर्थी से शुरू होने जा रहा है। मेकर्स ने अपने पोस्ट में गाने के रिलीज होने के समय और अन्य डिटेल भी साझा की है।

अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
मेकर्स द्वारा की गई आधिकारिक घोषणा के अनुसार, गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर के साथ ‘रामायण’ की म्यूजिकल जर्नी शुरू की जाएगी। शेयर किए गए पोस्ट के अनुसार सुबर 7:30 बजे पहले ‘सिया राम’ का पोस्टर जारी किया जाएगा और उसके बाद प्रभु श्रीराम को म्यूजिकल ऑफरिंग यानी पहले गाने ‘जय जय राम’ की झलक दर्शकों के सामने पेश की जाएगी। मेकर्स ने अपने पोस्ट में ये भी बताया कि उनका मानना है कि हर शुभ काम की शुरुआत गणपति के आह्वान से होती है, इसलिए गणेश चतुर्थी पर ही ‘रामायण’ की म्यूजिकल जर्नी का बी आगाज किया जा रहा है।

म्यूजिक इंडस्ट्री के दिग्गज आए साथ
रामायण का पहला गाना बेहद खास होने वाला है, क्योंकि इसके लिए म्यूजिक इंडस्ट्री के दिग्गज एक साथ आए हैं। जहां ‘जय जय राम’ का म्यूजिक ऑस्कर विजेता संगीतकार ए.आर. रहमान ने तैयार किया है और बोल कुमार विश्वास ने लिखे हैं। वहीं श्रेया घोषाल और अरिजीत सिंह ने अपनी सुरीली आवाज में ये गाना गाया है।

‘रामायण’ की फिल्म कास्ट और रिलीज डेट
‘रामायण’ की कास्ट की बात की जाए तो इसमें रणबीर कपूर श्रीराम, साई पल्लवी सीता, यश रावण और सनी देओल हनुमान की भूमिका में नजर आने वाले हैं और इनके साथ रवि दुबे लक्ष्मण, लारा दत्ता कैकेयी, रकुल प्रीत सिंह शूर्पणखा और काजल अग्रवाल मंदोदरी के किरदार में दिखाई देंगे। ये फिल्म दो अलग-अलग डेट पर रिलीज होगी। विदेशों में जहां ये फिल्म 6 नवंबर को रिलीज हो जाएगी तो वहीं भारत में 8 नवंबर यानी दिवाली वाले दिन इसे रिलीज किया जाएगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *