11 September, 2026 (Friday)

बेटे शमशेर की कब्र पर टूटीं सेलिना जेटली, आंसू बनकर आंखों से छलका दर्द, बोलीं- ‘मां का प्यार कोर्ट को कैसे समझाऊं?’

सेलिना जेटली ने बेटे शमशेर के जन्मदिन पर उसकी कब्र के पास भावुक होकर उसे याद किया। पोस्ट में उन्होंने बेटे से अपना दर्द, मां का प्यार और परिवार से जुड़ी मुश्किलें साझा कीं।
बॉलीवुड एक्ट्रेस सेलिना जेटली ने अपने दिवंगत बेटे शमशेर के जन्मदिन पर एक ऐसा वीडियो शेयर किया है, जिसने उनके फैंस को भावुक कर दिया। वीडियो में अभिनेत्री अपने बेटे की कब्र के पास जमीन पर बैठी नजर आ रही हैं। वह कब्र पर फूल रखती हैं और अपने आंसुओं को रोक नहीं पातीं। बेटे को खोने का दर्द उनके चेहरे और आंखों में साफ नजर आता है। इस वीडियो के साथ सेलिना ने एक लंबा और बेहद भावुक नोट भी लिखा है, जिसमें उन्होंने अपने बेटे को याद करते हुए मां के दर्द, प्यार और उस खालीपन के बारे में बताया है, जिसे वह आज भी महसूस करती हैं। एक्ट्रेस इन दिनों मुश्किल वक्त से गुजर रही हैं और वो अपने सोशल मीडिया पर अक्सर जिंदगी का हाल बयां करती रहती हैं।

शमशेर के जन्मदिन पर याद किया बेटा
सेलिना ने अपनी पोस्ट की शुरुआत हैशटैग #HappyBirthdayInHeaven के साथ की। उन्होंने लिखा कि उनकी इच्छा है कि जब जिंदगी अपने स्वाभाविक अंत तक पहुंचे तो भारत में उनका अंतिम संस्कार किया जाए और उनकी अस्थियां ऑस्ट्रिया में उनके बेटे शमशेर के साथ रखी जाएं। अभिनेत्री के मुताबिक एक मां की इससे बड़ी इच्छा क्या होगी कि वह उस बच्चे के करीब रहे, जिसे वह ज्यादा समय तक अपनी बाहों में नहीं रख सकीं। सेलिना ने बताया कि अप्रैल में जब वह ऑस्ट्रिया गई थीं, तब उन्होंने यह वीडियो रिकॉर्ड किया था। उस समय उन्हें नहीं पता था कि वह अगली बार अपने बेटे की कब्र पर कब जा पाएंगी। इसलिए उन्होंने उस पल को कैमरे में कैद कर लिया, ताकि जब वह शमशेर से दूर हों तो इस याद को अपने पास रख सकें।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed