04 September, 2026 (Friday)

I’m Game की बॉक्स ऑफिस पर शानदार ओपनिंग, पहले दिन दुलकर सलमान की फिल्म ने कमाए 5.05 करोड़

दुलकर सलमान की फिल्म ‘आई एम गेम’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 5 करोड़ से ज्यादा की शानदार कमाई के साथ ओपनिंग की। इस एक्शन फैंटेसी थ्रिलर फिल्म को मिले-जुले रिव्यू मिले हैं, जिसकी वजह से पहले दिन बॉक्स ऑपिस पर छा गई।
दुलकर सलमान मलयालम सिनेमा में लौट आए हैं और उनकी नई फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की है। निहास हिदायत की डायरेक्ट की हुई एक्शन फैंटेसी थ्रिलर ‘आई एम गेम’ 3 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। साउथ एक्टर दुलकर के फैंस के बीच इस फिल्म को लेकर काफी उत्साह देखने को मिला रहा है, लेकिन सोशल मीडिया पर शुरुआती रिव्यू मिले-जुले रहे हैं। फिर भी शुरुआती बॉक्स ऑफिस के आंकड़े बताते हैं कि फिल्म ने अपने पहले दिन शानदार कमाई की।

आई एम गेम बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
सैकनिल्क के ताजा आंकड़ों के अनुसार फिल्म ने अब तक भारत में 5.05 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसे मलयालम, तमिल, तेलुगु और हिंदी भाषाओं में रिलीज किया गया है, जिससे दुलकर सलमान की इस फिल्म की पहुंच सिनेमाघरों में ज्यादा हो गई है। शुरू में ‘आई एम गेम’ के ओणम सीजन में रिलीज होने की उम्मीद थी। यह फिल्म पृथ्वीराज सुकुमारन की ‘खलीफा’ और ‘बेथलहम कुडुम्बा यूनिट’ जैसी फिल्मों के साथ त्योहारों के दौरान बॉक्स ऑफिस की होड़ में शामिल होने वाली थी। हालांकि, इसकी रिलीज को आगे बढ़ा दिया गया और फिल्म 3 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई।

दुलकर सलमान की मलयालम सिनेमा में वापसी
देरी के बावजूद इस प्रोजेक्ट को लेकर लोगों में फिल्म देखने का क्रेज कम नहीं हुआ। यह फिल्म 2023 में रिलीज हुई ‘किंग ऑफ कोठा’ के बाद मलयालम सिनेमा में दुलकर सलमान की वापसी है। आंकड़ों के अनुसार ‘आई एम गेम’ अपनी ओपनिंग वाले दिन 358 शहरों के 847 थिएटरों में 2,425 शो में दिखाई गई। लगभग 230,956 टिकट बिके, जिससे कुल ऑक्यूपेंसी 35.9% रही। ये आंकड़े एक अच्छी शुरुआत का संकेत देते हैं। हालांकि, फिल्म को अपनी ओपनिंग को एक मजबूत थिएट्रिकल रन में बदलने के लिए अगले कुछ दिनों तक अपनी रफ्तार बनाए रखनी होगी।

आई एम गेम की कास्ट
निहास हिदायत द्वारा निर्देशित ‘आई एम गेम’ एक एक्शन फैंटेसी थ्रिलर है और इसमें दुलकर सलमान लीड रोल में हैं। फिल्म में कयादु लोहार, मिस्स्किन, एंटनी वर्गीज, संयुक्ता विश्वनाथन, कथिर, विनय फोर्ट और पार्थ तिवारी भी हैं। इस फिल्म को वेफेयरर फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया है और इसे चार भाषाओं में रिलीज किया गया है।

दुलकर सलमान की आने वाली फिल्में
‘आई एम गेम’ के अलावा एक्टर जल्द ही फिल्म ‘श्री श्री’ और ‘लकी भास्कर 2’ में भी नजर आने वाले हैं। ‘श्री श्री’ में पूजा हेगड़े लीड रोल में होंगी और इसका निर्देशन रवि नेलाकुदिति कर रहे हैं। इसमें दीक्षित शेट्टी भी एक अहम भूमिका में दिखाई देने वाली हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *