03 September, 2026 (Thursday)

पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट मामले में एक और एनकाउंटर, पुलिस ने आरोपी आदिल को किया गिरफ्तार

कौशांबी जिले के चर्चित पटाखा फैक्ट्री विस्फोट मामले में पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में फरार आरोपी मोहम्मद आदिल को घेराबंदी कर मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया जिसमें आरोपी के दोनों पैर में गोली लगने के बाद उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।
उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में 31 अगस्त हुए पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट मामले में पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी देखने को मिल रही है, जिसमें इसी कड़ी में मामले में फरार चल रहे आरोपी आदिल को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया गया है। पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट के बाद से इस मामले में आरोपी मोहम्मद आदिल फरार चल रहा था, जिसमें पुलिस ने उसकी सूचना मिलने के बाद पिपरी थाना क्षेत्र के कमालपुर बरेठी नहर पुलिया के पास पुलिस ने घेराबंदी की, इसी दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी जिसके बाद उसे गिरफ्तार करने के साथ इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।

पुलिस लगातार आरोपी की तलाश में दबिश दे रही थी
कौशांबी जिले में हुए पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट मामले में फरार चल रहे आरोपी आदिल की गिरफ्तारी को लेकर एसपी सत्यनारायण प्रजापत के निर्देश पर चार पुलिस टीमों का गठन किया गया था। पुलिस लगातार आरोपी की तलाश में दबिश दे रही थी। इसी कार्रवाई के दौरान पुलिस को आदिल की लोकेशन मिली की कमालपुर बरेठी नहर पुलिया के पास वो एक बाइक से कही जा रहा है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने घेराबंदी होता देख गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग की। जिसमे उसके दोनों पैर में गोली लगी है, वहीं बाइक चला रहा युवक अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। घायल आरोपी को तत्काल जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उसका इलाज कराया जा रहा है।
आदिल के पिता की पहले ही हो चुकी है गिरफ्तारी
पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट मामले में पुलिस पहले ही आदिल के पिता और इस घटना के मुख्य आरोपी नौशाद को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर चुकी है। इसके अलावा शबाना और शाइना भी गिरफ्तार हो चुकी हैं। आरोपी आदिल से जुड़ी बताई जा रही कई आतिशबाजी और पटाखा फैक्ट्रियों पर भी पुलिस-प्रशासन की कार्रवाई हो चुकी है। अवैध निर्माण और संपत्तियों पर भी प्रशासन का बुलडोजर चला है। करोड़ों रुपये की इमारतों और अवैध पटाखा भंडारण के खिलाफ कार्रवाई की गई है। फिलहाल घायल आरोपी मोहम्मद आदिल से पूछताछ जारी है और पुलिस पूरे नेटवर्क और पटाखा फैक्ट्री विस्फोट से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *