29 August, 2026 (Saturday)

नेपाल में आई तबाही से प्रभावित लोगों की मदद के लिए इंडिया टीवी ने जारी किया हेल्पलाइन ई-मेल, शेयर करें मिसिंग परिजनों की तस्वीरें

नेपाल में आई तबाही से प्रभावित लोग इंडिया टीवी से ई मेल पर संपर्क कर सकते हैं। अगर आपके करीबी नेपाल या तिब्बत में लापता हुए हैं तो उनकी तस्वीरें हमारे साथ शेयर करें, जिसे हम अपने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर शेयर करेंगे।
तिब्बत में ताल फटने के बाद नेपाल में आई भयावह बाढ़ सैकड़ों लोगों की जान ले चुकी है। अब तिब्बत में दोबारा ताल फटने की खबर सामने आ रही है। ऐसे में तिब्बत और नेपाल में रेस्क्यू ऑपरेशन रोक दिए गए हैं। लोगों की मदद कर रहे लोगों को घटना वाली जगह से एक किलोमीटर दूर जाने के लिए कहा गया है। भारत के हजारों लोग इस त्रासदी से सीधे तौर पर प्रभावित हुए हैं। सैकड़ों लोग अभी भी नेपाल में फंसे हुए हैं या लापता हैं। कुछ लोगों के शव भी रेस्क्यू टीमों को मिले हैं।

नेपाल में आई तबाही से प्रभावित लोगों की मदद के लिए इंडिया टीवी ने अलग ई-मेल आईडी जारी की है। आप nepalfloodshelpline@indiatvnews.com पर संपर्क कर सकते हैं। अगर आपके करीबी या परिजन नेपाल या तिब्बत की यात्रा पर थे और इस बाढ़ में फंस गए हैं तो आप इंडिया टीवी के दिए गए ई-मेल आईडी पर फोटो शेयर कर सकते हैं। इन फोटोज को इंडिया टीवी अपने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर शेयर करेगा। जिससे उन्हें ढूंढ़ने में मदद मिल सकती है।
नेपाल पुलिस ने लोगों को अलर्ट किया
नेपाल पुलिस ने लोगों को अलर्ट करते हुए एक्स पर लिखा, “जानकारी मिली है कि तिब्बत की तरफ पानी का डैम फिर से टूट गया है। इसलिए, बचाव और राहत काम में लगे सभी सुरक्षाकर्मियों, बचावकर्मियों और आम लोगों से अनुरोध है कि वे तुरंत अलर्ट रहें और सुरक्षित जगहों पर चले जाएं या दूसरों को बताएं।” नेपाल के अधिकारियों ने उन विदेशी नागरिकों की लिस्ट भी जारी की है, जिन्हें रेस्क्यू किया जा चुका है। आप ऊपर दी गई लिस्ट में अपने करीबियों को ढूंढ़ सकते हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *