मुल्तानी मिट्टी लगाने का सही तरीका क्या है? डॉक्टर आंचल पंथ ने बताया स्किन टाइप के हिसाब से कैसे करें इस्तेमाल
ऑयली स्किन: अगर आपकी स्किन ऑयली है, तो मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल मिलाकर फेस पैक तैयार कर सकती हैं। इसे चेहरे पर पतली परत में लगाएं और पूरी तरह सूखने से पहले धो लें।
ड्राई स्किन: ड्राई स्किन पर मुल्तानी मिट्टी अकेले लगाने से त्वचा और रूखी महसूस हो सकती है। इसके लिए मुल्तानी मिट्टी, ग्लिसरीन और गुलाब जल मिलाकर मास्क तैयार करें। इससे त्वचा को ज्यादा ड्राई होने से बचाने में मदद मिल सकती है।
मुहांसों वाली स्किन: पिंपल-प्रोन स्किन के लिए मुल्तानी मिट्टी, गुलाब जल और शहद का मास्क इस्तेमाल किया जा सकता है। हालांकि, अगर त्वचा पर एक्टिव और ज्यादा सूजन वाले मुहांसे हैं, तो फेस मास्क को लगाने से पहले पैच टेस्ट करना बेहतर है।
मुल्तानी मिट्टी का मास्क चेहरे पर तब तक न छोड़ें जब तक वह पूरी तरह सूखकर खिंचने न लगे। लगभग 70% सूखने पर ही इसे धो लें। इसके बाद ठंडे या सामान्य तापमान के पानी से चेहरा साफ करें। मास्क धोने के बाद त्वचा को मॉइस्चराइज करना जरूरी है। ऑयली स्किन के लिए जेल-बेस्ड मॉइस्चराइजर इस्तेमाल करें, जबकि ड्राई स्किन के लिए थोड़ा ज्यादा हाइड्रेटिंग मॉइस्चराइजर बेहतर रहेगा।
