24 August, 2026 (Monday)

CJP फिर निकालेगी दिल्ली में विरोध मार्च, तारीख और रूट का कर दिया ऐलान, सरकार पर लगाए आरोप

CJP ने फिर से दिल्ली में विरोध मार्च निकालने का ऐलान किया है। पार्टी का आरोप है कि सरकार ने जुलाई के आंदोलन के दौरान किए गए वादे को पर पूरा नहीं किया है। इसी के विरोध में दिल्ली में मार्च का एलान किया गया है।
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने एक बार फिर से बड़ी घोषणा की है। सीजेपी ने आगामी 5 सितंबर 2026 को नई दिल्ली में शांतिपूर्ण विरोध मार्च निकालने का देशव्यापी आह्वान किया है। सीजेपी ने आरोप लगाया है कि भारत सरकार ने 25 जुलाई को युवाओं से किए गए वादों को पूरा नहीं किया है। इस वजह से इस मार्च का ऐलान किया जा रहा है। सीजेपी ने कहा कि सरकार के वादों के बाद ही युवाओं ने सद्भावना दिखाई थी और अपना देशव्यापी विरोध प्रदर्शन वापस लिया था।
कहां से शुरू होगा मार्च?
कॉकरोच जनता पार्टी ने जानकारी दी है कि 5 सितंबर को होने वाला यह शांतिपूर्ण मार्च इंडिया गेट से शुरू होकर नई दिल्ली पुलिस मुख्यालय तक जाएगा। इस मार्च का नेतृत्व NEET परीक्षा से जुड़े मामलों में जान गंवाने वाले छात्रों और पुलिस की की कार्रवाई के शिकार लोगों के परिवार करेंगे। इसमें देश भर से छात्रों, युवा संगठनों और युवा नागरिकों के शामिल होने की उम्मीद है।

CJP ने बुलाई थी राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक
इससे पहले सोमवार को कॉकरोच जनता पार्टी ने अपनी अपनी राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक बुलाई थी। इस बैठक में आंदोलन वापस लेने के बाद सरकार की ओर से किए गए वादों की समीक्षा की गई। सीजेपी ने आरोप लगाया है कि सरकार ने उन वादों को पूरा करने के लिए उठाए जा रहे कदमों के बारे में औपचारिक रूप से कोई जानकारी नहीं दी है। सीजेपी ने कहा कि इन वादों को पूरा करने के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे जिसमें देश भर में फिर से शांतिपूर्ण आंदोलन शुरू करने का विकल्प भी शामिल है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *