जो रूट ने अब बल्ले से नहीं फील्डिंग में दिखाया कमाल, स्मिथ को पीछे छोड़ हासिल की अब नंबर-1 की कुर्सी
इंग्लैंड टेस्ट टीम के कप्तान जो रूट जो अपने बल्ले से लगातार कई रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं उन्होंने अब पाकिस्तान के खिलाफ हेडिंग्ले टेस्ट मैच के तीसरे दिन जब अजान ओवैस का कैच पकड़ा इसी के साथ वह टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच पकड़ने वाले फील्डर बन गए।
इंग्लैंड की टीम अपने घर पर पाकिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है, जिसका पहला मुकाबला हेडिंग्ले के स्टेडियम में खेला जा रहा है। बेन स्टोक्स के रिटायरमेंट लेने के बाद इंग्लैंड टेस्ट टीम की कप्तानी एकबार फिर से जो रूट संभाल रहे हैं, जिसमें उन्होंने टीम की पहली पारी में 66 रन बनाए जिसमें वह कुछ रिकॉर्ड को भी तोड़ने में कामयाब रहे। वहीं इंग्लैंड की टीम इस टेस्ट के तीसरे दिन के खेल में अपनी पहली पारी में 409 रन बनाकर सिमट गई जिसमें उनको पहली पारी के आधार पर 238 रनों की बड़ी बढ़त भी हासिल हुई। इसके बाद जब पाकिस्तानी टीम अपनी दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी तो उन्होंने 13 के स्कोर पर अपना दूसरा विकेट अजान ओवैस के रूप में गंवा दिया जिनका कैच जो रूट ने पकड़ा और उसी के साथ वह टेस्ट क्रिकेट में बतौर फील्डर सबसे ज्यादा कैच पकड़ने के मामले में स्टीव स्मिथ को पीछे छोड़ नंबर-1 की कुर्सी पर काबिज हो गए हैं।
जो रूट बने बतौर फील्डर टेस्ट में सबसे ज्यादा कैच पकड़ने वाले खिलाड़ी
टेस्ट क्रिकेट में मौजूद समय में जो रूट का बल्ला जमकर बोलते हुए दिख रहा है, जिसमें वह लगातार कई रिकॉर्ड को तोड़ने के साथ कुछ को तोड़ने के काफी करीब पहुंच चुके हैं। वहीं जो रूट ने जब पाकिस्तान के खिलाफ हेडिंग्ले टेस्ट मैच के तीसरे दिन के खेल में पहले सेशन में अजान ओवैस का कैच पकड़ा उसी के साथ वह स्टीव स्मिथ को पीछे छोड़ टेस्ट क्रिकेट में बतौर फील्डर सबसे ज्यादा कैच पकड़ने वाले खिलाड़ी बन गए। जो रूट का यह टेस्ट में 219वां कैच था। वहीं इस लिस्ट में अब दूसरे नंबर पर स्टीव स्मिथ ने 218 कैच पकड़े हैं।
टेस्ट में सबसे ज्यादा कैच पकड़ने वाले फील्डर
जो रूट (इंग्लैंड) – 219* कैच
स्टीव स्मिथ (ऑस्ट्रेलिया) – 218 कैच
राहुल द्रविड़ (भारत) – 210 कैच
महेला जयवर्धने (श्रीलंका) – 205 कैच
जैक कैलिस (साउथ अफ्रीका) – 200 कैच
रूट को अब पीछे छोड़ने का अब स्मिथ के पास मौका
ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी स्टीव स्मिथ के पास अब जो रूट को पीछे छोड़ने का मौका है जिसमें कंगारू टीम को 22 अगस्त से अपने घर पर बांग्लादेश के खिलाफ मैकॉय के स्टेडियम में टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला खेलना है। ऐसे में स्मिथ यदि बतौर फील्डर अपना कमाल दिखाते हैं और अधिक कैच पकड़ने में कामयाब होते हैं तो वह फिर से नंबर-1 की पोजीशन को हासिल कर लेंगे।
