झालावाड़ में बेकाबू बस ने दरगाह पर आए कई लोगों को कुचला, 4 जायरीनों की मौत; 6 से ज्यादा घायल
राजस्थान में एक पीर तीर्थ स्थल के पास श्रद्धालुओं पर बस चढ़ने से चार लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। यह घटना सरोला पुलिस थाना क्षेत्र में हुई, जहां कैथून से श्रद्धालुओं को ले जा रही एक प्राइवेट बस सड़क पर चल रहे श्रद्धालुओं पर चढ़ गई।
झालावाड़ जिले के सारोला थाना क्षेत्र के पातला पीर दरगाह इलाके में एक दर्दनाक हादसे में एक प्राइवेट बस ब्रेक फेल हो जाने से बेकाबू हो गई। बेकाबू हुई बस ने दरगाह पर आए कई लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में चार जायरीनों की मौत हो गई। वहीं करीब आधा दर्जन घायल हो गए। सभी घायलों का झालावाड़ के जिला अस्पताल में उपचार जारी है।
पीर की दरगाह पर जियारत के लिए आए थे लोग
घायलो के परिजनों ने बताया कि वे लोग कोटा जिले के रामगंजमंडी से झालावाड़ जिले के सारोला थाना क्षेत्र में स्थित पातले पीर की दरगाह पर जियारत के लिए आए थे। जब वे सभी लोग जियारत के बाद वापस लौट रहे थे। इस दौरान कोटा जिले के कैथून क्षेत्र से जायरीनो को लेकर आई एक निजी बस ब्रेक फेल होने के चलते बेकाबू हो गई और उसने सड़क पर खड़े जायरीनो को अपनी चपेट में ले लिया, इस हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई।
घटना की सूचना मिलने पर सारोला थाना पुलिस और आसपास के ग्रामीण दौड़कर मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को खानपुर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां जांच के बाद एक जायरीन अब्दुल हामिद को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वहीं हादसे में घायल हुए करीब आधा दर्जन से अधिक लोगों को झालावाड़ जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां उपचार के दौरान तीन और जायरीन रेहान ओर तालिब और अल्फेज ने दम तोड़ दिया। सारोला थाना पुलिस सभी के शवो का पोस्टमार्टम करवा रही है और पूरे मामले की जांच शुरू करदी है।
पुलिस ने दी ये जानकारी
सरोला पुलिस थाने के SHO बुद्धाराम ने बताया कि कैथून से तीर्थयात्रियों का एक समूह एक प्राइवेट बस में पाताल पीर के दर्शन के लिए आया था और गाड़ी ने सड़क पर चल रहे आठ श्रद्धालुओं को कुचल दिया। ब्रेक फेल होने के कारण बस बेकाबू हो गई और तीर्थयात्रियों के समूह में जा घुसी। ये तीर्थयात्री रामगंज मंडी और सुकेत के रहने वाले थे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और यात्रियों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। हादसे में घायल हुए लोगों का इलाज ज़िला अस्पताल में चल रहा है और डॉक्टर उनकी हालत पर बारीकी से नज़र रखे हुए हैं। इससे पहले चूरू में हुए भीषण सड़क हादसे में तीर्थ यात्रा पर जा रहे तीन लोगों की मौत हो गई थी, जबकि कई लोग घायल हो गए थे।
