लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी आबिद रमज़ान शेख के माता-पिता ने अपने घर पर तिरंगा फहराया
लश्कर-ए-तैयबा के सक्रिय आतंकवादी आबिद रमज़ान शेख के माता-पिता ने शोपियां के छोटीपोरा स्थित अपने घर पर तिरंगा फहराया।
लश्कर-ए-तैयबा के सक्रिय आतंकवादी आबिद रमज़ान शेख के माता-पिता ने शोपियां के छोटीपोरा स्थित अपने घर पर तिरंगा फहराया। आबिद रमजान शेख लश्कर ए तैयबा का कमांडर है और उसके निर्देश पर कई बड़ी आतंकी घटनाओं को अंजाम दिया गया है। उसके खिलाफ कई मामलों में प्राथमिकी दर्ज की गई है। उसके खिलाफ साल 2022 में जम्मू कश्मीर (Jammu Kashmir) के शोपियां जिले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF Jawan) के जवान की हत्या में शामिल होने के आरोप लगे थे। उस वक्त हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया था।
उल्लेखनीय है कि आतंकवादियों ने साल 2022 में सीआरपीएफ जवान मुख्तार अहमद की शोपियां के चेक चोटीपुरा इलाके स्थित उनके आवास पर गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस बारे में आईजीपी ने ट्वीट किया था, ‘‘हमने सीआरपीएफ जवान के हत्यारे को गिरफ्तार किया है। अपराध में इस्तेमाल हथियार (पिस्तौल) उसकी निशानदेही पर बरामद कर लिया गया है। एक ओवर ग्राउंड वर्कर (ओजीडब्ल्यू) जो आतंकवाद के इस अपराध में उसका साथ दे रहा था, उसे भी गिरफ्तार किया गया है।”
कुमार ने तब बताया था कि इस अपराध को आतंकी संगठन लश्कर ए तैयबा ने अंजाम दिया था और आबिद रमजान शेख के निर्देश पर ही यह हमला किया गया था।
