19 October, 2026 (Monday)

गोविंदा संग दिखी मिस्ट्री गर्ल, मुंबई एयरपोर्ट पर साथ-साथ चलते आए नजर, पत्नी सुनीता आहूजा लगा चुकी हैं अफेयर के आरोप

गोविंदा पिछले कुछ महीनों से लगातार अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। पत्नी सुनीता आहूजा कई बार गोविंदा पर एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर के आरोप लगा चुकी हैं और इस बीच गोविंदा को एक मिस्ट्री गर्ल के साथ एयरपोर्ट पर देखा गया, जिसके बाद सवाल उठ रहे हैं कि आखिर अभिनेता के साथ दिखी ये लड़की कौन है?
90’s के ‘हीरो नंबर 1’ गोविंदा पिछले कुछ महीनों से अपने करियर से ज्यादा अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। भले ही गोविंदा पिछले कुछ सालों से किसी फिल्म में नजर नहीं आए हैं, लेकिन हमेशा खबरों में बने रहते हैं। कभी अपने दावों को लेकर तो कभी पत्नी सुनीता आहूजा के बयानों को लेकर। गोविंदा पर उनकी पत्नी कई दफा ये आरोप लगा चुकी हैं कि अभिनेता का एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर रहा है। यही नहीं, सुनीता ने नेटफ्लिक्स के रियेलिटी शो ‘लॉकअप 2′ में भी दावा किया था कि गोविंदा के कई अफेयर रहे हैं। हालांकि, उन्होंने ये भी कहा था कि कुछ भी हो जाए, वह कभी भी गोविंदा का साथ नहीं छोड़ने वालीं। इस बीच गोविंदा को एक मिस्ट्री गर्ल के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जिसके बाद लोग जानना चाहते हैं कि आखिर गोविंदा के साथ नजर आई ये लड़की कौन है?
कौन है गोविंदा के साथ दिखी मिस्ट्री गर्ल?
हाल ही में गोविंदा को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जहां उनके साथ एक मिस्ट्री गर्ल भी नजर आई। ये लड़की लगातार गोविंदा के साथ चलती दिखी, जिसे देखने के बाद लोगों ने कमेंट सेक्शन में सवाल करने शुरू कर दिए कि आखिर ये लड़की कौन है? अगर आप भी चीची के साथ दिखी इस लड़की को नहीं जानते हैं तो बता दें कि ये एक्ट्रेस कोमल रानी स्वर्णकार हैं, जिन्हें गोविंदा के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है। गोविंदा और कोमल का ये वीडियो सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने शेयर किया है, जिसमें गोविंदा ब्लैक डेनिम, व्हाइट शर्ट और ब्लैक जैकेट में दिखाई दे रहे हैं और कोमल व्हाइट आउटफिट में दिखाई दे रही हैं।
मुझे कोमल से नफरत है’- सुनीता आहूजा
बता दें सुनीता आहूजा भी अपने एक इंटरव्यू के दौरान कोमल नाम की लड़की का जिक्र कर चुकी हैं। उन्होंने जनवरी में मिस मालिनी के साथ बातचीत में गोविंदा के एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर के बारे में चर्चा करते हुए सुनीता ने कहा था- ‘मुझे इस नाम से नफरत है, इसे बदलो। एक लड़की है कोमल, कुछ XYZ, मुझे उससे नफरत है। अगर मुझे कोई सबूत मिल गया तो मैं गोविंदा को कभी माफ नहीं करूंगी।’ सुनीता ने हाल ही में रियेलिटी शो लॉकअप 2 में दावा किया था कि गोविंदा के कई अफेयर रहे हैं।

कौन हैं कोमल रानी स्वर्णकार?
अगर कोमल रानी स्वर्णकार की बात करें तो वह ग्लैमर इंडस्ट्री में नया चेहरा हैं और उत्तर प्रदेश की रहने वाली हैं। कोमल, अभिनेता गोविंदा के साथ ‘रूपा’ से बॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं। इस फिल्म में वह गोविंदा के साथ नजर आएंगी। पिछले दिनों ही गोविंदा ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘रूपा’ का ऐलान किया था और एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कोमल की जमकर तारीफ की थी। उन्होंने बातचीत के दौरान ये भी कहा था कि ‘मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं और उम्मीद करता हूं कि आपके (कोमल) साथ आगे भी काम करने का मौका मिले और कम से कम आधा दर्जन हिट फिल्में दूं।’

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed