03 August, 2026 (Monday)

मांजलपुर में BJP का दबदबा बरकरार, सतीश पटेल को भारी बढ़त, 14वें राउंड की गिनती पूरी, देखें LIVE अपडेट्सt

मांजलपुर उपचुनाव सीट से बीजेपी के उम्मीदवार सतीश पटेल की जीत तय मानी जा रही है। सतीश पटेल शुरू से ही बढ़त बनाए हुए हैं। यहां कुल 19 राउंड की काउंटिंग होनी है।
गुजरात के मांजलपुर विधानसभा उपचुनाव के वोटों की गिनती शुरू हो गई है। यहां कुल 19 राउंड की काउंटिंग होनी है। बीजेपी उम्मीदवार सतीश पटेल शुरू से ही इस सीट पर बढ़त बनाए हुए हैं। वडोदरा जिले की मांजलपुर सीट पर हो रहे उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार सतीश गोविंदभाई पटेल, जो वडोदरा नगर निगम के पूर्व पार्षद हैं। कांग्रेस उम्मीदवार भीखाभाई रबारी, जो पार्टी के गुजरात उपाध्यक्ष और पूर्व राज्य मंत्री हैं। इन दोनों के बीच सीधा मुकाबला है।

सीनियर भाजपा विधायक और गुजरात के पूर्व मंत्री योगेश पटेल के निधन के बाद 30 जुलाई को इस सीट पर वोटिंग हुई थी। मंजालपुर सीट पर वोटिंग शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई थी। यहां 37.50 प्रतिशत मतदान हुआ, जो 2022 के गुजरात विधानसभा चुनावों में दर्ज 60.15 प्रतिशत की तुलना में काफी कम है।

चुनाव आयोग के अनुसार, मांजलपुर सीट में कुल 2,19,494 मतदाता वोटिंग के पात्र थे, जिनमें 1,634 दिव्यांग व्यक्ति, 85 साल और उससे अधिक आयु के 1,406 मतदाता और 12 शतायु व्यक्ति शामिल थे। मतदान के दिन से पहले, 90 वरिष्ठ नागरिकों सहित 107 मतदाताओं ने चुनाव आयोग की घर बैठे मतदान सुविधा के माध्यम से अपना वोट डाला था।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *