Commonwealth Games 2026 में 9वें दिन का लाइव एक्शन शुरू, बॉक्सिंग में प्रीति पवार और अंकुश पांघल का मेडल पक्का
Commonwealth Games 2026 में आज भारत के लिए काफी अहम दिन है। आज के दिन भारत की झोली में कई पदक आ सकते हैं। दिन की शुरुआत में 100 मीटर बाधा दौड़ में तेजस्विनी शंकर दूसरे स्थान पर बने हुए हैं।
ग्लासगो में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के 9वें दिन भारत के पास पदक जीतने के कई शानदार मौके हैं। अब तक भारत की झोली में कुल 17 मेडल आ चुके हैं और आज यह संख्या और बढ़ सकती है। भारत के स्टार एथलीट और पदक के प्रबल दावेदार नीरज चोपड़ा आज पुरुषों की जैवलीन थ्रो स्पर्धा के फाइनल मुकाबले में गोल्ड मेडल जीतने के इरादे से मैदान में उतरेंगे; क्वालीफिकेशन राउंड में वे 5वें स्थान पर रहे थे।
इसके साथ ही, डेकाथलॉन खिलाड़ी तेजस्विन शंकर भी मेडल जीतने की रेस में बने हुए हैं। दिन की शुरुआत में उन्होंने 110 मीटर बाधा दौड़ की दूसरी हीट में दूसरा स्थान हासिल कर मेडल जीतने की उम्मीद बढ़ा दी है। आज भारत के लिए सबसे खास और बड़ा दिन बॉक्सिंग में रहने वाला है। ओलंपिक मेडल विनर लवलिना बोरगोहेन समेत भारत के 10 बॉक्सर रिंग में उतरेंगे। इसका मतलब है कि सिर्फ बॉक्सिंग से ही भारत के पास 10 गोल्ड मेडल जीतने का शानदार मौका है।
रोहित बशीर को क्वार्टर-फाइनल में मिली हार
जूडो में पुरुषों के 66 किलोग्राम वर्ग के क्वार्टर फाइनल मैच में रोहित बशीर मजगुल को पेट्रोस क्रिस्टोडौलाइड्स से हार का सामना करना पड़ा है। हालांकि उनके पास अभी भी रेपेचेज दौर के जरिए ब्रॉन्ज मेडल जीतने का मौका बन सकता है।
यामिनी मौर्य पहुंची सेमीफाइनल में
महिला जूडो के 57 किलोग्राम वर्ग में भारत की यामिनी मौर्य सेमीफाइनल में पहुँच गई हैं। उन्होंने क्वार्टर फाइनल मैच में घाना की फ्रेमा अग्येई को ‘इप्पोन’ (100-0) से आसानी से हरा दिया। अब वह आज शाम 6:30 बजे फाइनल में जगह बनाने के लिए अपना अगला मैच खेलेंगी।
जूडो में हर्ष सिंह ने पक्का किया मेडल
जूडो के 60 किलोग्राम वर्ग में हर्ष सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए क्वार्टर फाइनल मैच आसानी से जीत लिया। उन्होंने ‘इप्पोन’ (IPPON) पॉइंट हासिल करके विरोधी खिलाड़ी को पूरी तरह हरा दिया और सेमीफाइनल में जगह बना ली। इस जीत के साथ ही भारत के लिए एक मेडल पक्का हो गया है क्योंकि सेमीफाइनल में हारने पर भी उन्हें ब्रॉन्ज मेडल जरूर मिलेगा।
अंकुश पांघल भी पहुंचे फाइनल में
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत ने एक और सिल्वर मेडल पक्का कर लिया है। बॉक्सर अंकुश पांघल भी फाइनल में अपनी जगह पक्की करने में कामयाब रहे हैं। उन्होंने कनाडा के जोशुआ ओफोरी को हराकर फाइनल में जगह बनाई है।
बॉक्सिंग रिंग में अंकुश पांघल एक्शन में
प्रीति पवार के बाद, अब अंकुश पांघल बॉक्सिंग रिंग में एक्शन में हैं। वह कनाडा के जोशुआ ओफोरी के खिलाफ फाइनल में जगह बनाने के लिए मुकाबला कर रहे हैं। अगर अंकुश फाइनल में पहुंचने में कामयाब रहते हैं तो वह भी एक और सिल्वर मेडल पक्का कर लेंगे।
श्रद्धा चोपड़े पहुंची जूडो इवेंट के क्वार्टर फाइनल में
श्रद्धा चोपड़े बिना किसी परेशानी के महिलाओं के 52 किग्रा जूडो इवेंट के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई हैं। उनकी प्रतिद्वंद्वी, सिएरा लियोन की जेन मसाक्वोई, मैट 1 पर होने वाले एलिमिनेशन राउंड ऑफ 16 मुकाबले के लिए नहीं पहुंच सकी। भारतीय जूडोका को वॉकओवर मिला और अब वह अगले मुकाबले के विजेता का इंतजार करेंगी।
प्रीति पवार ने फाइनल में बनाई जगह
प्रीति ने बॉक्सिंग में अपनी प्रतिद्वंद्वी कैथरीन को 5-0 से हराकर फाइनल में जगह बना ली है। इसी के साथ उन्होंने कम से कम सिल्वर मेडल पक्का कर लिया है। अब उनकी नजरें फाइनल जीतकर गोल्ड मेडल हासिल करने पर होंगी। प्रीति पवार (54 किग्रा) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जाम्बिया की कैथरीन म्वापे को 5-0 से हरा दिया।
बॉक्सिंग में अब प्रीति पवार से उम्मीद
तेजस्विनी शंकर के इवेंट के बाद प्रीति पवार बॉक्सिंग रिंग में उतरेंगी। महिला मुक्केबाज प्रीति 54 किलोग्राम भारवर्ग के मैच में जाम्बिया की कैथरीन एम्वापे से भिड़ेंगी। यह एक सेमीफाइनल मैच है। जो जीतेगा उसका कम से कम सिल्वर मेडल तो पक्का हो ही जाएगा।
मेडल जीतने की रेस में बने हुए हैं तेजस्विनी
छह इवेंट के बाद तेजस्विनी मेडल जीतने की रेस में बने हुए हैं। वे अभी कुल 922 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं, जबकि वॉर्नर 5322 अंकों के साथ पहले स्थान पर हैं।
100 मीटर बाधा दौड़ में दूसरे स्थान पर रहे तेजस्विन शंकर
भारत के तेजस्विन शंकर ने 110 मीटर बाधा दौड़ में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान हासिल किया है। उन्होंने यह दौड़ पूरी करने के लिए 14.41 सेकेंड का समय लिया। वहीं, कनाडा के डेमियन वॉर्नर 14.04 सेकेंड का समय निकालकर पहला स्थान पाने में सफल रहे।
