29 July, 2026 (Wednesday)

नागपुर में कार के नीचे कुचलने से तीन साल के बच्चे की मौत, CCTV फुटेज आया सामने

नागपुर में एक दर्दनाक हादसे में मासूम की मौत हो गई। यहां अचानक कार की टक्कर से बच्चे की मौत हो गई। पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।
नागपुर: महाराष्ट्र के नागपुर में तीन साल के एक बच्चे की कार से टक्कर के बाद मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। हादसे का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि बच्चा कार की बगल से होकर सामने आता है, तभी कार आगे बढ़ जाती है। इस दौरान टक्कर लगने से बच्चा कार के नीचे आ गया। हादसे के बाद आनन-फानन में परिजन और स्थानीय लोग उसे लेकर अस्पताल गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है।
कार की चपेट में आने से हुई मौत
दरअसल, नागपुर के मनीष नगर इलाके में एक दर्दनाक हादसे में 3 साल के मासूम बच्चे की कार की चपेट में आने से मौत हो गई। इस घटना से परिसर में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक बच्चे की पहचान श्रेयांश पंकज अष्टांकर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार सोमवार सुबह 11 बजे मनीष नगर स्थित आश्रय अपार्टमेंट के सामने यह हादसा हुआ। यहां शिकायतकर्ता दर्शन रामकृष्ण शंकर के भाई की गजानन डेली नीड्स नामक दुकान है।

हादसे का वीडियो आया सामने
बेलतरोडी थाना क्षेत्र के मनीष नगर परिसर में इस दुकान के पास यह छोटा बच्चा अपने पिता की दुकान से घर जा रहा था। इसी दौरान अचानक वह कार के सामने आ गया। कार चालक को पता नहीं चला और बच्चा कार के नीचे कुचल गया। इस हादसे की वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
वीडियो में देखा जा सकता है कि मासूम श्रेयांश दुकान के सामने पार्किंग एरिया में खड़ा था। तभी वहां एक कार आकर रुकी। श्रेयांश पार्किंग के बगल से होकर घर की ओर जा रहा था, तभी कार चालक ने अपने वाहन को लापरवाही से आगे बढ़ा दिया। इस दौरान कार ने बच्चे को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बच्चा कार के नीचे आ गया। आनन-फानन में घायल मासूम को तुरंत हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *