28 July, 2026 (Tuesday)

‘RAF वाले शख्स ने DCP नार्थ का नाम क्यों लिया’, 20 जुलाई की घटना को लेकर दिल्ली पुलिस की हाई लेवल मीटिंग जारी

दिल्ली के जंतर मंतर पर 20 जुलाई को हुए विरोध प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस की हाई लेवल मीटिंग चल रही है, जिसकी अध्यक्षता खुद पुलिस कमिश्नर अनुराग कुमार कर रहे हैं।
दिल्ली पुलिस मुख्यालय में हाई लेवल मीटिंग चल रही है, जिसकी अध्यक्षता दिल्ली पुलिस कमिश्नर अनुराग कुमार ले रहे हैं मीटिंग। दिल्ली में कानून व्यवस्था और जंतर मंतर पर हुए प्रदर्शन को लेकर चर्चा हो रही है। इस मीटिंग में कई जिलों की डीसीपी और अलग-अलग यूनिट्स के अधिकारी शामिल हैं।

दिल्ली पुलिस ने पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने में 20 जुलाई की घटना की 22 जुलाई को डीडी जनरल डायरी एंट्री की थी जिसमे RAF के एक अफसर ने बताया था डीसीपी नार्थ के कहने पर भीड़ को कंट्रोल करने के लिए दंगा निरोधक हथियार इस्तेमाल करने के लिए कहा गया था। अब डीडी एंट्री सामने आने के बाद दिल्ली पुलिस अफसरों की मीटिंग हो रही है, जिन डीसीपी नार्थ के आदेश की बात RAF अधिकारी ने की है, डीसीपी और पुलिस अधिकारियों का कहना है डीसीपी नार्थ की ड्यूटी इस रूट पर नही थी बल्कि दूसरे रूट पर थी।

अब सवाल ये है जब 20 जुलाई का मामला था तो 22 जुलाई को जनरल डायरी एंट्री क्यो हुई और RAF वाले शख्स ने डीसीपी नार्थ का नाम क्यो लिया। लॉ एंड ऑर्डर और इस मुद्दे को लेकर भी अधिकारियों की बातचीत चल रही है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *