‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ विवाद के बाद टूट गई थीं अपूर्वा मखीजा, सूफी मोतीवाला बने थे सहारा, बोलीं- ‘मैं शायद जिंदा नहीं होती’
‘लॉक अप 2’ में अपूर्वा मखीजा ने हाल ही में ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ विवाद के बाद अपनी जिंदगी में आए सबसे मुश्किल दौर के बारे में बात की। साथ ही यह भी बताया कि आज वह सूफी मोतीवाला के कारण जिंदा है।
अपूर्वा मखीजा इन दिनों ‘लॉक अप 2’ की वजह से चर्चा में है। शो के दौरान उन्होंने उस मुश्किल दौर को याद किया जो उन्हें ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ से जुड़े बड़े विवाद के बाद झेलना पड़ा था। अपूर्वा शो में एक ‘इनफॉर्मर’ के तौर पर शामिल हुईं और ‘लॉक अप’ के कंटेस्टेंट सूफी मोतीवाला के साथ अपने मतभेद सुलझाए, जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि सूफी और अपूर्वा ‘द ट्रेटर्स’ शो के दौरान दोस्त बने थे। हालांकि, बाद में उनके बीच अनबन हो गई थी। इस बीच अपूर्वा मखीजा ने कहा कि आज वह सूफी की वजह से जिंदा है, जिन्होंने उनका बुरे वक्त में साथ दिया था।
इंडियाज गॉट लेटेंट के बाद डिप्रेशन में थीं अपूर्वा मुखिज
‘लॉक अप: सच या सजा’ का घर जबरदस्त ड्रामा, तीखी बहस और अचानक आए ट्विस्ट से भरा रहा है, लेकिन हाल ही में अपूर्वा मखीजा और सूफी मोतीवाला के बीच हुई एक इमोशनल बातचीत ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। शो में अपूर्वा ने ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ विवाद के दौरान अपनी जान बचाने का श्रेय फैशन इन्फ्लुएंसर सूफी मोतीवाला को दिया। लॉक अप सीजन 2 के हालिया एपिसोड में उन्होंने समय रैना के कॉमेडी शो को लेकर हुए भारी विरोध के बाद झेलनी पड़ी मानसिक परेशानी के बारे में बात की।
सूफी मोतीवाला ने बचाई अपूर्वा मखीजा की जान
अपूर्वा मखीजा ने बताया कि लोगों की नफरत ने उन्हें अपनी जान देने के कगार पर पहुंचा दिया था। इस दौरान सूफी मोतीवाला ने उनकी जान बचाई थी और उस वक्त को याद करते हुए अपूर्वा ने कहा कि उस नेगेटिविटी की वजह से उनके मन में बहुत बुरे ख्याल आने लगे थे। अपूर्वा ने भावुक होकर सूफी मोतीवाला से कहा:
