22 July, 2026 (Wednesday)

सावन सोमवार में जरूर अपनाएं ये खास उपाय, शिक्षा और करियर में मिलेगी अपार सफलता!

सावन महीना 30 जुलाई से शुरू हो रहा है और सावन का पहला सोमवार 3 अगस्त को पड़ेगा। यहां हम आपको बताएंगे कि सावन के सोमवार में कौन से विशेष उपाय करने से आप शिक्षा और करियर में अपार सफलता पा सकते हैं।
इस साल सावन महीना 30 जुलाई 2026 से शुरू होकर 28 अगस्त 2026 तक चलेगा। वैसे तो ये पूरा महीना ही शिव भक्ति के लिए खास होता है। लेकिन इसमें आने वाले सोमवार का सबसे ज्यादा महत्व माना जाता है। कई श्रद्धालु श्रावण सोमवार के व्रत रखते हैं और इस दिन भगवान शिव की विशेष पूजा-अर्चना करते हैं। ज्योतिष अनुसार अगर आप सावन में आने वाले प्रत्येक सोमवार को कुछ खास उपाय करते हैं तो इससे आप जीवन में तमाम समस्याओं से मुक्ति पा सकेंगे। चलिए जान लेते हैं ये कौन से उपाय हैं।
सावन सोमवार उपाय
सावन के प्रत्येक सोमवार में व्रत रहें और विधि विधान भगवान शिव की पूजा करें।
सावन सोमवार में शिवलिंग पर जल, बेलपत्र, भांग, धतूरा, इत्र इत्यादि चीजें जरूर अर्पित करें।
सावन सोमवार में सफेद वस्तुओं का दान बेहद फलदायी माना जाता है।
सावन के सोमवार में सफेद वस्त्र पहनें और सफेद चन्दन का तिलक लगाएं।
इस दिन भगवान शिव की कृपा पाने के लिए गाय को चारा जरूर खिलाएं।
सोमवार में रुद्राक्ष की माला से कम से कम 108 बार ॐ नमः शिवाय मन्त्र का जप करें और भगवान से अपने कष्ट दूर करने की प्रार्थना करें।
सावन सोमवार में गाय के दूध में जल और काला तिल मिला कर शिवलिंग का अभिषेक करने का विशेष महत्व माना जाता है।
धन समृद्धि के लिए सावन सोमवार में शिवलिंग पर एक मुट्ठी चावल जरूर अर्पित करें।
पूरे सावन या फिर सावन के प्रत्येक सोमवार में नियमित रूप से भगवन शिव को 11 या 21 बेलपत्र जरूर चढ़ाएं। कहते हैं इससे धन लाभ के रास्ते खुलते हैं।
सावन सोमवार के दिन भगवान शिव को सफेद फूल और सफेद मिठाई अर्पित करना बेहद शुभ माना जाता है।
सावन सोमवार 2026 लिस्ट
पहला सावन सोमवार- 3 अगस्त 2026
दूसरा सावन सोमवार- 10 अगस्त 2026
तीसरा सावन सोमवार- 17 अगस्त 2026
चौथा सावन सोमवार- 24 अगस्त 2026
सावन सोमवार व्रत का महत्व
धार्मिक मान्यताओं अनुसार सावन सोमवार व्रत रखने से भगवान शिव की असीम कृपा प्राप्त होती है। साथ ही जीवन के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। अगर किसी की कोई मनोकामना है तो वो भी इस व्रत को रखने से पूर्ण हो जाती है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *