29 June, 2026 (Monday)

नोएडा सेक्टर-119 की सोसाइटी में AC फटने से लगी भीषण आग, सामने आया खौफनाक Video

नोएडा की एक सोसाइटी में भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। ये आग सेक्टर 119 में स्थित सोसाइटी में 21वें फ्लोर पर लगी है। दमकल विभाग की टीम मौके पर है और आग को बुझाने का प्रयास कर रही है।उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक हाई राइज सोसाइटी में भीषण आग लगने की जानकारी सामने आई है। सामने आई जानकारी के मुताबिक, ये आग नोएडा सेक्टर 119 में स्थित The Aranya/अरण्य सोसाइटी में लगी है। आग लगने की ये घटना सोसइटी के 21वें फ्लोर पर स्थित फ्लैट में हुई है। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है और आग बुझाने में जुटी हुई है।
कैसे लगी आग?
सामने आई जानकारी के अनुसार, ये पूरी घटना सेक्टर-113 पुलिस स्टेशन के इलाके में आने वाली अरण्य सोसाइटी, सेक्टर-119 की है। फ्लैट में आग लगने की सूचना मिलने के बाद दमकल की छह गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं। आग बुझाने का काम चल रहा है। इस हादसे में अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। आग लगने की वजह AC में ब्लास्ट को बताया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक, AC में ब्लास्ट होने के कारण आग पहले बिल्डिंग की 21वीं मंजिल पर लगी। इसके बाद आग की चपेट में कम से कम 2 फ़्लैट आ गए। आग पर काबू पाने की कोशिशें जारी हैं। मामले में अधिक जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed