24 June, 2026 (Wednesday)

प्रयागराज मे खान सर की कोचिंग को किया गया सील, लखनऊ अग्निकांड के बाद PDA का एक्शन

लखनऊ अग्निकांड के बाद पूरे यूपी में प्रशासन द्वारा चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में प्रयागराज मे खान सर की कोचिंग पर भी एक्शन लिया गया है। प्रयागराज विकास प्राधिकरण की ओर से कोचिंग को सील कर दिया गया है।
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कोचिंग संस्थान में अग्निकांड के बाद से फायर विभाग की टीम ने मंगलवार को पूरे एक्शन के मूड में छापेमारी कर कई कोचिंग संस्थानो को नोटिस जारी किया है। वहीं, प्रयागराज विकास प्राधिकरण (PDA) ने मंगलवार को दोपहर में चेकिंग के दौरान खान ग्लोबल कोचिंग मे खामियां पाई जिसके बाद खान ग्लोबल कोचिंग को सीज कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, खान कोचिंग 3 मंजिला इमारत में संचालित हो रही थी। इसे अब सीज कर दिया गया है।
खान कोचिंग पर क्यों की गई कार्रवाई?
लखनऊ अग्निकांड के बाद से लगातार एक्शन मोड जारी है। सीएम योगी के निर्देश के बाद एसआईटी अपनी जांच में जुटी हुई है तो वहीं, पूरे यूपी में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। लखनऊ में हुए हादसे के बाद PDA की टीम ने जब जांच की तो पता चला कि जिस बिल्डिंग मे खान ग्लोबल सेन्टर चलाया जा रहा है उसका कमर्शियल नक्शा पास नहीं हैं। इस वजह से PDA की टीम ने कोचिंग को सील कर दिया। इसी तरह PDA ने कई अन्य कोचिंग संस्थानों को चिन्हित किया हैं जो मानक के विपरित बिल्डिंग मे कोचिंग संचालन कर रहें हैं।
PDA के जोनल ऑफिसर गंगेश कुमार ने बताया है कि इस हादसे से पहले भी तीन कोचिंग सील की गई थी। प्राधिकरण की ओर से जानकारी दी गई है कि अगर सील खोल कर कोई बिल्डिंग इस्तेमाल करेगा तो FIR भी दर्ज की जायेगी।
कई शहरों में चेकिंग अभियान
लखनऊ के अलीगज में अग्निकांड के बाद अब शहर शहर ऐसे कोचिंग सेंटर मिल रहे हैं जिनमें अगर अग्निकांड हो जाता है तो फिर हादसा लखनऊ से भी बड़ा हो सकता है। जयपुर नोएडा, गाजियाबाद, गोरखपुर, कानपुर, मऊ, प्रयागराज, पटना, हर शहर में मौत वाली कोचिंग को सील किया जा रहा है। आगरा में आज कोचिंग के बाहर ही आग लग गई जिस पर काबू पा लिया गया। प्रयागराज में खान सर की कोचिंग तो सील हो गई है क्योंकि वहां आग से निपटने के प्रॉपर इंतजाम नहीं थे। पटना में एक बार फिर खान सर की कोचिंग पर रेड मारी गई। अहमदाबाद में ग्राउंड रियलिटी चेक में पानी की पाइप चोक मिली। फायर सेंसर डेड मिले। इमरजेंसी एग्जिट पर परमानेंट सिटिंग अरंजमेंट दिखे, फायर एस्टिंग्विशर 1 साल पुराने एक्सपायर मिले और यही हाल जयपुर में दिखा जिसके बाद कोचिंग सील कर दी गई।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed