20 June, 2026 (Saturday)

कांग्रेस विधायक बलराम दांगी के कार्यालय पर फायरिंग, CCTV फुटेज आया सामने; आरोपी फरार

रोहतक जिले के महम क्षेत्र में कांग्रेस विधायक बलराम दांगी के कार्यालय पर फायरिंग का मामला सामने आया है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए। फायरिंग का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।
रोहतक: जिले के महम क्षेत्र में देर रात कांग्रेस विधायक बलराम दांगी के कार्यालय पर अज्ञात हमलावरों द्वारा फायरिंग कर दी। घटना देर रात करीब एक बजे की बताई जा रही है। फायरिंग के कारण कार्यालय के शीशे टूट गए और इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार विधायक का कार्यालय महम पुलिस थाने के ठीक सामने स्थित है। प्रारंभिक जांच में कार्यालय पर 4 से 5 राउंड फायरिंग के निशान मिले हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। हालांकि अभी तक हमलावरों के बारे में कोई सुराग नहीं मिला है।
घटना की जांच में जुटी पुलिस
डीएसपी राकेश मलिक ने बताया कि सुबह सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की। प्रारंभिक जांच में दो युवकों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 8 विशेष टीमें गठित की हैं और विभिन्न पहलुओं पर जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि विधायक बलराम दांगी की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *