19 June, 2026 (Friday)

करण जौहर के रियलिटी शो पर होगी पैसों की बारिश, 100 करोड़ रुपयों तक का होगा इन्वेस्टमेंट

अक्षय कुमार और करण जौहर स्टारर रियलिटी शो ‘पिच टू गेट रिच’ अपने दूसरे सीजन के साथ लौट रहा है। इस सीजन में करीब 100 करोड़ रुपयों का इन्वेस्टमेंट देखने को मिलने वाला है।
रियलिटी की दुनिया का उभरता हुआ शो ‘पिच टू गेट रिच’ अपने सीजन 2 के साथ वापसी के लिए तैयार है। इस सीजन में पैसों की बारिश देखने को मिलने वाली है और करीब 100 करोड़ रुपयों से ज्यादा का इन्वेस्टमेंट इस शो के मंच से देखने को मिलने वाला है। क्षय कुमार, करण जौहर और रवि जयपुरिया, नवीन जिंदल, गौरव डालमिया, सोनाली डुगर, मंजू याग्निक जैसे बड़े बिजनेस दिग्गजों और FEF के चेयरमैन वागीश पाठक समेत कई जाने-माने इन्वेस्टर्स और इंडस्ट्री लीडर्स के सपोर्ट वाला ‘फ़ैशन एंटरप्रेन्योर फ़ंड’ (FEF) भारत के पहले फैशन-फोकस्ड बिजनेस रियलिटी शो के दूसरे सीजन के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू कर चुका है। साथ ही इसने देश भर के होनहार फैशन बिजनेस के लिए 100 करोड़ रुपये के बड़े इन्वेस्टमेंट का वादा भी किया है।
भारी भरकम है नया इन्वेस्टमेंट पूल
नया इन्वेस्टमेंट पूल सीजन 1 के मुकाबले 150% ज्यादा है, जो इसे देश के फैशन एंटरप्रेन्योर्स के लिए उपलब्ध सबसे बड़े फ़ंडिंग मौकों में से एक बनाता है। फैशन की दुनिया में नई सोच लाने वाली अगली पीढ़ी को पहचानने और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए बनाए गए ‘पिच टू गेट रिच’ प्रोग्राम के जरिए फाउंडर्स को न सिर्फ कैपिटल (पूंजी) मिलती है, बल्कि उन्हें मेंटरशिप, स्ट्रैटेजिक गाइडेंस, इंडस्ट्री कनेक्शन्स और लंबे समय तक बिजनेस सपोर्ट भी मिलता है। सीजन 1 की सफलता ने FEF के अनोखे वेंचर स्टूडियो मॉडल का असर दिखाया। इस प्लेटफॉर्म से जुड़ने के बाद Love Kiki, Banana Club, DMO Dot और कई अन्य ब्रांड्स ने बड़ी उपलब्धियां हासिल कीं।

सीजन 2 के लिए तैयार हैं दर्शक
अब सीजन 2 के साथ, FEF ऐसे फैशन एंटरप्रेन्योर्स की अगली पीढ़ी को खोजने और उन्हें सपोर्ट करने की कोशिश कर रहा है जो अपने बिज़नेस को बढ़ाने और राष्ट्रीय स्तर पर पहचाने जाने वाले ब्रांड बनाने के लिए तैयार हैं। कपड़े, जूते, एक्सेसरीज, कॉउचर, सस्टेनेबल फैशन, D2C ब्रांड और उभरते लाइफस्टाइल वेंचर्स के फ़ाउंडर्स इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं, जिनमें तेजी से बढ़ने की क्षमता और स्केलेबल बिजनेस मॉडल हो। इस लॉन्च के बारे में बात करते हुए, फैशन एंटरप्रेन्योर फंड (FEF) के प्रमोटर और इन्वेस्टर अक्षय कुमार ने कहा, ‘भारत के फैशन एंटरप्रेन्योर्स में वर्ल्ड-क्लास ब्रांड बनाने का टैलेंट और जुनून है। ‘पिच टू गेट रिच’ के जरिए, हम फाउंडर्स के लिए कैपिटल, मेंटरशिप और सपोर्ट पाने के मौके बना रहे हैं, जिनकी उन्हें अपने बिजनेस को बढ़ाने के लिए जरूरत है। 100 करोड़ का यह कमिटमेंट भारतीय फैशन के भविष्य में हमारा निवेश है।’

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *