18 June, 2026 (Thursday)

जो आत्महत्या करता है, वो प्रेत-पिशाच बनकर घूमता है’, संचिता उगाले की मौत पर क्या बोले रवि किशन, वीडियो खींच रहा ध्यान

एक्टर और सांसद रवि किशन ने हाल ही में एक्ट्रेस संचिता उगाले की मौत पर अपना रिएक्शन साझा किया। 22 साल की एक्ट्रेस की मौत को उन्होंने दुखद बताते हुए कहा, ‘जो आत्महत्या करता है, वो प्रेत-पिशाच बनकर घूमता है।’
बीते दिनों टीवी इंडस्ट्री से एक बुरी खबर सामने आई थी। एक्ट्रेस संचिता उगाले ने 22 साल की उम्र में आत्महत्या कर ली थी। एक्ट्रेस की मौत ने परिवार, चाहने वालों और इंडस्ट्री को झगझोर दिया था। एक्ट्रेस ने आत्महत्या क्यों कि इसकी वजह अब तक सामने नहीं आई है। परिवार वालों ने टेंशन और डिप्रेशन जैसे दावे किए, वहीं दोस्तों और साथी कलाकारों ने बताया कि उन पर काफी प्रेशर था। अब एक्टर रवि किशन ने भी संचिता उगाले की मौत पर अपना रिएक्शन साझा किया है। उन्होंने यंग एक्ट्रेस के निधन को दुखद बताया और साथ ही कहा कि इस तरह आत्महत्या करना सही नहीं है, उन्होंने इस पाप करार दिया।
रवि किशन का रिएक्शन
टीवी एक्ट्रेस संचिता उगाले के निधन पर बीजेपी सांसद रवि किशन कहते हैं, ‘कल ही हमारी एक कलाकार, एक युवा टीवी एक्ट्रेस, जो सिर्फ 22 साल की थीं ने आत्महत्या कर ली। यह बहुत दुखद है। इसीलिए मेडिटेशन जरूरी है। आध्यात्मिकता और पूजा-पाठ जरूरी हैं। इनसे ताकत मिलती है। जिंदगी में सुख-दुख आते रहते हैं और आते रहेंगे। ऐसा कोई इंसान नहीं है जो दुखी नहीं है चिंतित नहीं, लेकिन जिंदा भी रहना है। सुसाइड तो सबसे बड़ा पाप है, आत्या को मोक्ष ही नहीं मिलता, जो भी आत्महत्या करता है वो यही भटकता है, क्योंकि उसने निर्धारित समय पर प्राण नहीं त्यागे, पहले ही ले लिए तो वहीं आत्माएं, प्रेत-पिचाश बनकर यहीं घूमते हैं।
अभिषेक बनर्जी को लेकर क्या बोले रवि किशन
इसी दौरान रवि किशन ने ED द्वारा TMC सांसद अभिषेक बनर्जी को पूछताछ के लिए बुलाए जाने पर भी बयान दिया। उन्होंने कहा, ‘ED और ये सभी एजेंसियां ​​बिना किसी वजह के किसी के दरवाजे पर नहीं पहुंचतीं। वहां(बंगाल में 15 साल से भ्रष्टाचार चल रहा है। वहां गलत काम हुए हैं। वे राजाओं की तरह रहते थे। हम खुद उन्हें संसद में देखते थे। वे हमारे सामने बैठते थे, वे शासक थे। उन्होंने 15 साल तक राज किया। उन 15 सालों में लूट-खसोट, तानाशाही, भ्रष्टाचार, भाईपो टैक्स और कट मनी का बोलबाला रहा। इसलिए इसमें शामिल हर व्यक्ति को इसके लिए जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए। देखिए यह मोदी सरकार है। प्रधानमंत्री मोदी की सरकार में, वे दिन लद गए जब लोग जनता का पैसा लूटकर उसका मजा ले सकते थे। आपको अपने कामों का जवाब देना होगा और हो सकता है कि आपको जेल भी जाना पड़े। आपको सज़ा मिलेगी। इसलिए यह सोचना छोड़ दें कि जो कोई भी जुल्म करेगा या देश को लूटेगा, वह बच जाएगा। आज नहीं तो कल, वे पकड़े ही जाएंगे। पाप नहीं किए हो तो बच जाओगे, पाप नहीं किए हो तो कैसे बचोगे।’

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *