Somvati Amavasya 2026: आज सोमवती अमावस्या पर इन 5 जगहों पर रख दें 5 दीपक, देवकीनंदन ठाकुर जी बोले- किस्मत बदलते नहीं लगेगी देर!
Somvati Amavasya 2026: आध्यात्मिक गुरु देवकीनंदन ठाकुर जी के अनुसार अगर आप सोमवती अमावस्या के दिन इन 5 स्थानों पर दीपक जलाते हैं तो इससे आपका भाग्य बदलना प्रारंभ हो जायेगा। चलिए जान लेते हैं ये कौन सा खास उपाय है।
Somvati Amavasya 2026: सोमवती अमावस्या सभी अमावस्या तिथियों में सर्वश्रेष्ठ मानी जाती है। कहते हैं इस दिन किए गए दान-पुण्य के कार्यों का फल सामान्य अमावस्याओं से अधिक प्राप्त होता है। वहीं ये तिथि पितरों का तर्पण करने के लिए भी खास मानी जाती है। वहीं इस दिन कुछ विशेष उपायों को करने से भी बेहद लाभ प्राप्त होता है। प्रसिद्ध कथावाचक और आध्यात्मिक गुरु देवकीनंदन ठाकुर जी ने सोमवती अमावस्या का एक ऐसा अचूक उपाय बताया है जो किसी भी व्यक्ति की किस्मत चमका सकता है। चलिए जानते हैं इस महाउपाय के बारे में यहां।
सोमवती अमावस्या की शाम को करें ये खास उपाय
देवकीनंदन ठाकुर जी के अनुसार सोमवती अमावस्या पर 5 घी के दीपक जरूर जलाएं और उन्हें 5 स्थानों पर रखें…
एक दीपक घर की चौखट के लिए
एक दीपक घर के मंदिर के लिए
एक दीपक तुलसी जी के लिए
एक घर के पास किसी मंदिर में जलाने के लिए
एक दीपक पीपल के पेड़ के लिए
देवकीनंदन ठाकुर जी कहते हैं कि अगर सोमवती अमावस्या के दिन इन पांच स्थानों पर दीपक जलाते हैं तो इससे आपका भाग्य बदलना शुरू हो जाएगा। इतना ही नहीं ये उपाय आपको अकाल मृत्यु तक से भी मुक्ति दिला देगा।
सोमवती अमावस्या पर गाय का उपाय
आगे महाराज जी कहते हैं कि अगर आप इस खास दिन पर एक ओर विशेष उपाय करते हैं तो आपके भाग्य की रेखा बदलनी शुरू हो जाएगी। इसके लिए आपको 11 आटे की लोई लेनी है। हर लोई में थोड़ा-थोड़ा गुड़ डाल लेना है और साथ में थोड़ी हल्दी भी मिला लेनी है। फिर लोई को अपने हाथों में लेकर देसी गाय को खिलाना है। इस उपाय को करते समय जब गौ माता आपके हाथ को चाटेगी तो इससे आपके भाग्य की रेखा बदलने लगेगी। ये उपाय आपके जीवन में सुख-समृद्धि ले आएगा।
सोमवती अमावस्या पर क्या करते हैं?
सोमवती अमावस्या पर श्रद्धालु पवित्र नदी के जल से स्नान करते हैं। स्नान के बाद भगवान की पूजा करते हैं। फिर अपनी श्रद्धानुसार दान करते हैं। इस दिन अनाज, वस्त्र, जल और धन का दान करना बेहद शुभ माना जाता है। इसके अलावा इस दिन 33 मालपुए का दान भी फलदायी माना जाता है।
