17 June, 2026 (Wednesday)

पत्नी ने खीर में नशे की गोली मिलाकर पति को किया बेहोश, फिर प्रेमी ने गला घोंटकर की हत्या; Instagram से हुई थी दोस्ती

उत्तर प्रदेश के बागपत में एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। महिला ने पति को खीर में नशीली गोलियां मिलाकर खिलाया और फिर प्रेमी ने गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।
बागपत: यूपी के बागपत जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पुलिस ने एक महिला को पति की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोप है कि महिला ने अपने प्रेमी की मदद से पति की हत्या कर दी। महिला ने पति को खीर में नशीली गोलियां मिलाकर खिला दिया, जिससे वह बेहोश हो गया। इसके प्रेमी ने उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी। फिलहाल महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि आरोपी प्रेमी फरार बताया जा रहा है। पुलिस की टीम फरार आरोपी की तलाश कर रही है।

पत्नी ने बताई झूठी कहानी
पुलिस ने बताया कि बड़ौत इलाके में एक महिला ने कथित तौर पर अपने प्रेमी की मदद से 34 वर्षीय पति सचिन डागर की हत्या कर दी। महिला ने अपने पति को नशीली दवा खिलाकर मार डाला। पुलिस के अनुसार, नौरोजपुर गुर्जर गांव के किसान सचिन डागर का शव शनिवार सुबह संदिग्ध हालात में पाया गया। उनकी पत्नी रचना ने पड़ोसियों को बताया कि सचिन की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी और उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।

सीसीटीवी में आता दिखा प्रेमी
हालांकि, मृतक के गले पर कुछ निशान थे, जिसके बाद पड़ोसियों और परिवार के सदस्यों को शक हुआ। पुलिस ने जब इलाके में लगे CCTV फुटेज खंगाले तो एक व्यक्ति को शुक्रवार रात 10:27 बजे घर में घुसते और शनिवार सुबह 3:27 बजे निकलते देखा गया। वहीं दो डॉक्टरों के पैनल ने मौत की वजह गला घोंटना बताया और ऐसे संकेत मिले कि किसी ने शव को घसीटा था।

इंस्टाग्राम से हुई थी दोस्ती
बागपत के एसपी सूरज कुमार राय ने बताया कि शनिवार को पूछताछ के दौरान रचना ने अपराध में अपनी संलिप्तता कबूल कर ली और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। इसके अलावा उसके साथी की पहचान सोनू के तौर पर हुई, जिससे वह इंस्टाग्राम पर मिली थी। रचना ने बताया कि सोनू रंछड़ गांव का रहने वाला था और बाद में दोनों के बीच संबंध बन गए। सचिन को इस अफेयर के बारे में पता चल गया था और वह इसके खिलाफ था।

खीर में मिलाई थी नशे की गोलियां
पुलिस ने बताया कि रचना ने खीर में पांच-छह नशीली गोलियां मिला दीं और उसे खिलाने के बाद सोनू की मदद से उसका गला घोंट दिया। एसपी ने बताया कि सोनू अभी फरार है और उसे पकड़ने के लिए पुलिस टीमें बनाई गई हैं। मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed