पटना के मसौढ़ी में पुलिस और किडनैपर के बीच मुठभेड़, एनकाउंटर में एक अपराधी ढेर, दो पुलिसकर्मी घायल
बिहार की राजधानी पटना के मसौढ़ी थाना क्षेत्र में पुलिस और किडनैपर के बीच हुई मुठभेड़ में एक अपराधी मारा गया है। वहीं दो पुलिसकर्मी घायल भी हुए हैं। यहां जानें क्या है पूरा मामला।
बिहार में कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाले अपराधियों के खिलाफ पुलिस का कड़ा रुख जारी है। सूबे में अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि वे अब पुलिस टीम पर भी हमला करने से नहीं कतरा रहे हैं। ताजा मामला पुलिस और शातिर अपराधियों के बीच हुई एक भीषण मुठभेड़ का है, जिसमें पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए एक अपराधी को मार गिराया है। हालांकि, इस मुठभेड़ में दो पुलिस पदाधिकारी घायल हुए है।
दो पुलिस पदाधिकारी घायल, 1 अपराधी ढेर
बिहार की राजधानी पटना के मसौढ़ी थाना क्षेत्र में 12 जून 2026 दिन शुक्रवार की रात करीब 7:30 के करीब पटना पुलिस को जानकारी मिली कि एक युवक को अपराधियों ने किडनैप कर लिया है और उसके साथ मारपीट कर रहे हैं। पुलिस ने जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचकर युवक को अपराधियों के चंगुल से बचाने के लिए घेराबंदी की। इस दौरान अपराधियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी , वहीं जवाबी फायरिंग करते हुए पुलिस ने किडनैप हुए युवक को अपराधियों के चंगुल से बचा लिया। हालांकि इस मुठभेड़ में दो पुलिस पदाधिकारी को गोली लगी भी लगी, जिसमे मसौढ़ी के अपर थाना अध्यक्ष राहुल कुमार ۔सहायक पुलिस सब इंस्पेक्टर संजय कुमार घायल हो गए। वहीं पुलिस की कार्रवाई में 1 अपराधी मारा गया।
पटना सिटी एसपी ने कही ये बात
पटना के सिटी एसपी पूर्वी परिचय कुमार ने बताया कि 12 जून 2026 रात 7:30 के करीब पुलिस को जानकारी मिली कि एक युवक को किडनैप कर लिया गया है और अपराधी युवक के साथ मारपीट कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर घेराबंदी शुरू की और युवक को बचाने का प्रयास किया। इस दौरान अपराधियों ने फायरिंग करना शुरू कर दिया ,जिससे दो पुलिस पदाधिकारी घायल हो गए हैं जिनका इलाज पटना एम्स में चल रहा है। वहीं पुलिस ने आत्मरक्षा में फायरिंग की इस दौरान एक अपराधी को गोली लगी ,उसके बाद अपराधी घटनास्थल से फरार हो गए। किडनैप युवक को पुलिस की समझदारी से बचा लिया गया और घायल अपराधी के बारे में ट्रेस किया जाने लगा। जानकारी मिला की अपराधी घायल होने के बाद पुनपुन अस्पताल इलाज करवाने के लिए गया, उसके बाद मैक्स हॉस्पिटल गया ,उसके बाद पारस हॉस्पिटल जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
परिचय कुमार ने बताया कि अपराधी की पहचान मोहम्मद हैदर के रूप में की गई है जो कुख्यात अपराधी था ,हत्या के मामले में जेल गया था। वहीं कुछ अपराधियों को डिटेन किया गया है और पूछताछ की जा रही है। जिस युवक को किडनैप किया गया था युवक के बारे में जानकारी मिला कि उसे ओएलएक्स पर मोबाइल खरीदने के लिए बुलाया गया था ,इसी दौरान युवक को किडनैप कर लिया गया। वहीं अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। बताया जा रहा है कि अपराधियों की संख्या 4से 6 थी।
