11 June, 2026 (Thursday)

बिहार में 10 सीटों पर MLC निर्विरोध चुने गए, पवन सिंह समेत ये नेता पहुंचे विधान परिषद, NDA को 9 और RJD को 1 सीट

बिहार में 10 सीटों पर MLC निर्विरोध चुन लिए गए हैं। इनमें से 9 सीटों पर NDA और 1 पर RJD को जीत मिली है। नाम वापसी की अवधि खत्म होने के बाद सभी को विजयी घोषित कर दिया गया है।
बिहार में गुरुवार को एक सीट पर उपचुनाव समेत बिहार में विधान परिषद की सभी 10 सीटों पर एमएलसी निर्विरोध चुने गए हैं। इनमें से 9 सीटों पर NDA और एक पर राजद के उम्मीदवार निर्वाचित हुए हैं। बीजेपी के 4, जेडीयू के 4, एक सीट पर LJP(R) और एक पर राजद के उम्मीदवार निर्विरोध चुनाव जीते हैं। जीते हुए उम्मीदवारों में भोजपुरी स्टार पवन सिंह का नाम भी शामिल है।

निशांत कुमार और पवन सिंह बने MLC
बिहार विधान परिषद के लिए हो रहे चुनाव में आज गुरुवार को नाम वापसी की आखिरी तारीख थी। नाम वापसी की अवधि खत्म होने के बाद सभी उम्मीदवीरों को निर्विरोध विजयी घोषित कर दिया गया। इसके साथ ही जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के बेटे एवं स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार अब एमएलसी बन गए हैं। भोजपुरी स्टार पवन सिंह भी सदन पहुंच गए हैं।

विजेताओं की पूरी लिस्ट सामने आई
नवनिर्वाचित एमएलसी में जदयू से निशांत कुमार, भारती मेहता, शिवानी देवी प्रजापति और ललन प्रसाद शामिल हैं। वहीं, नीतीश कुमार के इस्तीफा देने से खाली हुई सीट पर हुए उपचुनाव में ललन प्रसाद निर्वाचित हुए हैं। वहीं, बीजेपी से भोजपुरी स्टार पवन सिंह, संजय प्रकाश मयूख, अनिल ठाकुर और शीला पंडित विधानपरिषद के लिए निर्वाचित हुए है। इसके अलावा लोजपा (रामविलास) के अशरफ अंसारी और आरजेडी के सुनील सिंह भी एमएलसी चुनाव जीते हैं।

दीपक प्रकाश का मंत्री पद संकट में
दूसरी ओर, राष्ट्रीय लोक मोर्चा के सुप्रीमो और सांसद उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश एमएलसी बनने से चूक गए हैं। उन्हें एनडीए की ओर से विधान परिषद के चुनाव में प्रत्याशी नहीं बनाया गया था। दीपक प्रकाश बिहार में सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली सरकार में पंचायती राज मंत्री भी हैं। अब एमएलसी न बन पाने के बाद उनका मंत्री पद संकट में आ गया है। नवंबर महीने में 6 महीने पूरे होने पर उन्हें मंत्री पद त्यागना होगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed