10 September, 2026 (Thursday)

ODI सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान, 2 स्टार खिलाड़ी बाहर, 25 साल के गेंदबाज को पहली बार मिला मौका

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम को लेकर बड़ी खबर आई है। बांग्लादेश दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया ने अपनी ODI टीम का ऐलान कर दिया है।
बांग्लादेश दौरे से पहले ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका लगा है। टीम के दो सबसे विस्फोटक बल्लेबाज ट्रैविस हेड और कप्तान मिचेल मार्श ODI सीरीज से बाहर हो गए हैं। ऐसे में सिलेक्टर्स ने कई नए चेहरों पर भरोसा जताया है, जबकि जोश इंग्लिस को एक बार फिर कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के मुताबिक, ट्रैविस हेड को IPL के बाद निजी कारणों से छुट्टी दी गई है। वह ODI और T20I दोनों सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे। वहीं मिचेल मार्श अभी तक अपनी एंकल इंजरी से पूरी तरह फिट नहीं हो पाए हैं, जिसके कारण वह ODI सीरीज से बाहर रहेंगे। हालांकि वह ढाका पहुंचकर T20I सीरीज की तैयारी शुरू करेंगे। मार्श और हेड की गैरमौजूदगी में जोश इंग्लिस टीम की कप्तानी संभालेंगे। इससे पहले पाकिस्तान दौरे पर भी उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की अगुवाई की थी। नियमित ODI कप्तान पैट कमिंस को भी इस दौरे से आराम दिया गया है।

पहली बार टॉड मर्फी को मिला मौका
ऑस्ट्रेलियाई टीम में ऑफ स्पिनर टॉड मर्फी को पहली बार व्हाइट-बॉल टीम में शामिल किया गया है। उन्होंने अब तक केवल टेस्ट क्रिकेट खेला है। वह चोटिल लेग स्पिनर तनवीर संघा की जगह टीम में आए हैं, जिन्हें पाकिस्तान दौरे के दौरान हैमस्ट्रिंग इंजरी हुई थी। इसके अलावा युवा बल्लेबाज ओली पीक और ऑलराउंडर मैट शॉर्ट को भी टीम में बरकरार रखा गया है।

नेशनल सिलेक्टर टोनी डोडेमाइड ने कहा कि हम उम्मीद कर रहे थे कि मिचेल मार्श बांग्लादेश ODI सीरीज तक फिट हो जाएंगे, लेकिन वह अभी पूरी तरह तैयार नहीं हैं। वहीं ट्रैविस हेड को निजी अवकाश दिया गया है। हमें खुशी है कि टॉड मर्फी को पहली बार ODI टीम में मौका मिला है।गेंदबाजी में 2 बड़े बदलाव
ऑस्ट्रेलिया ने तेज गेंदबाजी विभाग में भी बदलाव किए हैं। जेवियर बार्टलेट और बेन ड्वारशुइसकी टीम में वापसी हुई है। दोनों खिलाड़ी बिली स्टेनलेक और राइली मेरिडिथ की जगह स्क्वाड में शामिल किए गए हैं। हालांकि, मेरिडिथ T20 सीरीज के लिए टीम के साथ बने रहेंगे। बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला ODI 9 जून को ढाका में खेला जाएगा। दूसरा और तीसरा मुकाबला 11 और 14 जून को इसी मैदान पर होगा। इसके बाद 17 जून से T20I सीरीज शुरू होगी।

बांग्लादेश के खिलाफ ODI सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम: जोश इंग्लिस (कप्तान), जेवियर बार्टलेट, एलेक्स कैरी, कूपर कॉनॉली, बेन ड्वारशुइस, नाथन एलिस, कैमरन ग्रीन, मैथ्यू कुहनेमैन, मार्नस लाबुशेन, टॉड मर्फी, ओलिवर पीक, मैथ्यू रेनशॉ, लियाम स्कॉट, मैट शॉर्ट, एडम जम्पा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed