08 June, 2026 (Monday)

INDIA ब्लॉक की आज अहम बैठक, आखिर CM विजय की TVK को क्यों नहीं मिला न्योता?

INDIA ब्लॉक की आज अहम बैठक, आखिर CM विजय की TVK को क्यों नहीं मिला न्योता?
नई दिल्ली में आज यानी सोमवार को विपक्षी गठबंधन INDIA ब्लॉक की बैठक है। इस बैठक में करीब 23 सियासी दलों के शामिल होने का दावा किया गया है। हालांकि, तमिलनाडु की सियासत में हाल ही में बड़ा धमाका करने वाली अभिनेता विजय की पार्टी TVK को इस बैठक का न्योता नहीं मिला है।
सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में होने वाली इस बैठक में TVK शामिल होगी या नहीं, इस पर अभी सस्पेंस बना हुआ है। गठबंधन आज इस पर आखिरी फैसला ले सकता है।

क्यों नहीं मिला TVK को न्योता?
तमिलनाडु में TVK की सहयोगी पार्टी कांग्रेस ने इस मामले पर सफाई दी है। कांग्रेस का कहना है कि जिन राजनीतिक दलों के पास फिलहाल संसद में एक भी सांसद यानी MP नहीं है, उन्हें इस बैठक में आमंत्रित नहीं किया गया है। चूंकि, टीवीके नई पार्टी है और उसके पास अभी कोई सांसद नहीं है, इसलिए उसे न्योता नहीं भेजा गया। विधानसभा चुनाव जीतने के बाद टीवीके ने अपनी इकलौती खाली राज्यसभा सीट भी गठबंधन को मजबूत करने के लिए कांग्रेस को दे दी थी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *