05 June, 2026 (Friday)

Peddi X Review: हेलीकॉप्टर शॉट और रोंगटे खड़े करने वाला इंटरवल, राम चरण की ‘पेड्डी’ देखकर फैंस ने दिया पहला रिएक्शन

राम चरण और जाह्नवी कपूर की फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है और फैंस के रिएक्शन भी आने लगे हैं। कई फैंस ऐसे हैं जिन्हें फिल्म बहुत पसंद आ रही है, वहीं कुछ को ये फिल्म औसत भी लगी है।
राम चरण की स्पोर्ट्स ड्रामा ‘पेड्डी’ सिनेमाघरों में रिलीज कर दी गई है। फिल्म का प्रीमियर शो 3 जून को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया। रिलीज से एक दिन पहले रखे गए खास शो में लोगों की भीड़ देखने को मिली। फैंस अपने फेवरेट स्टार राम चरण को देखने के लिए उत्सुक नजर आए। फिल्म देखने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोगों के रिएक्शन सामने आने लगे हैं। फैंस जमकर एक्टर की तारीफ कर रहे हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर फिल्म को लेकर शुरुआती रुझान और रिव्यू भी आ गए हैं। दर्शकों ने का इस फिल्म के लिए क्या कहना है, ये हम आपको बताते हैं।

लोगों के रिएक्शन
शुरुआती रिएक्शन में हम देख सकते हैं कि ज्यादातर लोग फिल्म की तारीफ कर रहे हैं। लोगों को फिल्म भा गई है। कई दर्शकों ने ओपनिंग सीन और राम चरण की परफॉर्मेंस की तारीफों के पुल बांधे हैं। एक शख्स ने एक्स पर लिखा, ‘पेड्डी का पहला हाल्फ एवरेज है, प्री इंटरवल से इंटरवल तक पहुंचने का हिस्सा काफी सॉलिड है और अब तक का हाई लाइट है। चरण का एंट्री वाला हिस्सा भी अच्छा है। इसके अलावा ये थोड़ा फ्लैक और चॉपी है। हीरोइन और विलेन के ट्रैक किसी काम के नहीं हैं। चरण की परफॉर्मेंस और म्यूजिक ही दिल जीतने वाले हैं।’

एक और शख्स ने लिखा, ‘इंटरवल सीन…360 डिग्री और हेलीकॉप्टर क्रिकेट शॉट, वो भी फ्लड लाइट में, जिसके बाद लोग पेड्डी चिल्लाते हैं वो शानदार है, क्या काम किया है एआआर, राय राय रारा और चिकिरी गाना मजेदार है। पहला हिस्सा शानदार है, शुरू में ही इमोशन सेट कर दिए गए हैं।’
एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘गेम चेंजर का पहला हिस्सा पेड्डी के पहले हिस्से से ज्यादा अच्छा है। ये रूटीन जैसा ही लग रहा है।’
एक और यूजर ने लिखा, ‘पहला हिस्सा ब्लॉकबस्टर है, विंटेज, राम चरण हमेशा ड्यूटी पर तैनात, इंटरवल कमाल का है, गाने और बैकग्राउंड म्यूजिक भी अच्छा है।’

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *