05 June, 2026 (Friday)

लाफ्टर शेफ 3′ में फिल्मी हुईं अंकिता लोखंडे-तेजस्वी प्रकाश, राहुल रॉय संग किया डांस, लेकिन कृष्णा अभिषेक की हरकत ने खींचा ध्यान

‘लाफ्टर शेफ 3’ का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें अंकिता लोखंडे और तेजस्वी प्रकाश ‘आशिकी’ फेम राहुल रॉय के साथ डांस करते दिखाई दे रही हैं। वहीं, कृष्णा अभिषेक की हरकत देख सभी हंसाने लगाते हैं।

‘लाफ्टर शेफ 3’ न सिर्फ टीआरपी लिस्ट में अपनी जगह बनाए हुए है, बल्कि सोशल मीडिया पर भी छाया हुआ है। शो के मेकर्स ने एक नया मजेदार प्रोमो शेयर किया है, जिसमें अंकिता लोखंडे और तेजस्वी प्रकाश 90 के दशक के बॉलीवुड एक्टर राहुल रॉय के साथ डांस करते नजर आ रही हैं। दोनों एक्ट्रेस का फिल्मी अंदाज देख निया शर्मा और राहुल वैद्य उनका मजाक उड़ाते हैं। वहीं, दूसरी ओर इस शो की जान कृष्णा अभिषेक अपनी भोजी अंकिता लोखंडे को डराने के लिए ऐसी हरकत करते हैं कि एक्ट्रेस भागकर अपने पति विक्की जैन के पास जाती हैं और सभी उन्हें हंसाने लगाते हैं।
राहुल रॉय संग अंकिता-तेजस्वी का मजेदार डांस वीडियो
कलर्स के मेकर्स ने लाफ्टर शेफ्स – अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट सीजन 3 का एक मजेदार वीडियो अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है। इस नए वीडियो में देखने को मिलेगा कि कैसे अंकिता लोखंडे और तेजस्वी प्रकाश फिल्म ‘आशिकी’ के एक्टर राहुल रॉय के साथ सलमान खान और ऐश्वर्या राय की फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ के सुपरहिट गाने ‘आंखों की गुस्ताखियां’ पर डांस करती हैं। यह देख राहुल वैद्य कहते हैं ये बिल्कुल नहीं बदले। इसपर निया शर्मा कहती हैं, ‘नहीं, उल्टा खराब हो गया है मामला’
कृष्णा अभिषेक ने अंकिता लोखंडे का उड़ाया मजाक
इसी वीडियो में आगे देखने को मिलेगा कि कैसे कृष्णा अभिषेक झूले पर एक्ट्रेस अंकिता को जोर से झुलाते हैं और वह डर जाती है। उनकी यह हरकत देख सभी लोग हंसाने लगाते हैं। वहीं, एक्ट्रेस चिल्लाते हुए, अपने पति विक्की जैन को भागकर गले लगा लेती है। इसी दौरान अभिषेक इस कपल को देख मजाक में कहते हैं:

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *