05 June, 2026 (Friday)

भारत में नया अंडरवर्ल्ड जिहाद ब्रिगेड बनाने की थी तैयारी, कराची से हैंडल कर रहा था दाऊद का गुर्गा मुन्ना झिंगाड़ा; हुआ बड़ा खुलासा

दिल्ली पुलिस ने भारत में अलग-अलग जगहों से ISI से जुड़े कई आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में खुलासा हुआ है कि दाऊद इब्राहिम और छोटा शकील का करीबी मुन्ना झिंगाड़ा भारत में नए अंडरवर्ल्ड जिहाद ब्रिगेड को हैंडल कर रहा था।
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने हाल ही में ISI से जुड़े कई आरोपियों को देश के अलग-अलग जगहों से गिरफ्तार किया था। वहीं अब पाकिस्तान ISI मुम्बई अंडरवर्ल्ड मॉड्यूल मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। जानकारी के मुताबिक इस मॉड्यूल का ऑपरेशन हेड, दाऊद इब्राहिम के करीबी छोटा शकील का खासमखास मुन्ना झिगाड़ा था। उसने दाउद इब्राहिम के कराची स्थित व्हाइट हाउस से महज 4 किलोमीटर दूर एक फाइव स्टार होटल के पास अपना सेफ हाउस बना रखा है। भारत के अलग-अलग राज्यों से गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में ये खुलासा हुआ है।

कराची से हैंडल कर रहा था मुन्ना झिंगाड़ा
मुन्ना झिगाड़ा बाकायदा कराची के अपने सेफ हाउस से वीडियो कॉल पर भारत में अंडरवर्ल्ड की नई जिहादी ब्रिगेड तैयार कर रहा था। मुन्ना झिगाड़ा ने खुद अपनी लेटेस्ट फोटो भी अपने गुर्गों को भेजी थी। जानकारी के मुताबिक उसके गुर्गों को चिट्टा की लत थी, जिसके लिए उसने हेरोइन का इंतजाम भी करवाया था। गुर्गों ने भारत में तबाही मचाने के लिए 20 लाख रुपये की डिमांड भी की थी। इसके बाद मुन्ना झिगाड़ा और ISI के इशारे पर कुछ टोकन मनी देकर पाकिस्तान से लाए गए हथियार और हैंड ग्रेनेड भी गुरदासपुर में गिराए गए थे।

मुन्ना झिंगाड़ा को मिल सकती है अंडरवर्ल्ड की कमान
सुरक्षा एजेंसियों के सूत्रों ने बताया कि दाऊद इब्राहिम और छोटा शकील की उम्र और गिरते जुर्म की दुनिया के ग्राफ के मद्देनजर अंडरवर्ल्ड ने एक बार फिर मुंबई में करवट लेने के लिए अपने पुराने चमचे मुन्ना झिंगाड़ा पर दांव खेला है। दाव निशाने पर तो सही लगा, लेकिन अंजाम तक पहुचने के पहले ही सुरक्षा एजेंसियों ने इबके मंसूबों पर पानी फेर दिया। हालांकि इतना साफ है कि अब अंडरवर्ल्ड की कमान मुन्ना झिगाड़ा के हाथ में आ सकती है। वजह साफ है कि कुर्ला के रहने वाले मुन्ना झिंगाड़ा के जुर्म की दुनिया के पुराने पाप और उस वक्त के हमराज अब भी जिंदा है। अंदर खाने नए लड़कों की D कंपनी को फिर मजबूत करने के लिए हुफैजा जैसे मोहरे काफी हैं, जो सीधे तौर पर मुन्ना के टच में थे। हुफैजा की गिरफ्तारी के लिए मुंबई में रेड्स जारी हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *