05 June, 2026 (Friday)

Garmi Ke Lucky Paudhe: नौतपा में घर ले आएं ये 5 जादुई पौधे, कड़कती धूप में भी बरसेगा पैसा, दिन-दूनी रात-चौगुनी होगी तरक्की!

Garmi Ke Lucky Paudhe: इस समय नौतपा चल रहा है जो 2 जून तक रहेगा। वास्तु अनुसार इस दौरान कुछ खास पौधों को लगाना बेहद शुभ माना जाता है। कहते हैं इन पौधों को घर में लगाने से सुख-समृद्धि में तेजी से वृद्धि होने लगती है और घर में ठंडक भी बनी रहती है। चलिए जानते हैं ये कौन से पौधे हैं।
Garmi Ke Lucky Paudhe: सूर्य देव जैसे ही रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करते हैं वैसे ही नौतपा की शुरुआत हो जाती है। बता दें साल के सबसे गर्म नौ दिन नौतपा के नाम से जाने जाते हैं। इस साल इन नौ दिनों की शुरुआत 25 मई से हुई है और इनका समापन 2 जून को होगा। वास्तु शास्त्र में नौतपा के समय को बेहद खास माना गया है। कहते हैं इस दौरान कुछ विशेष पौधे घर में लगाने से धन-धान्य में वृद्धि होने लगती है। चलिए जानते हैं ये कौन से पौधे हैं।

1. मनी प्लांट (Money Plant)
नौतपा के दौरान आप घर में मनी प्लांट लगा सकते हैं। ये पौधा घर में सकारात्मक ऊर्जा लाता है और धन-समृद्धि में वृद्धि करता है। कहते हैं जैसे-जैसे मनी प्लांट की बेल ऊपर की ओर बढ़ती चली जाती है वैसे-वैसे आपकी आर्थिक स्थिति में भी दिन-दूनी रात-चौगुनी तरक्की होने लगती है।

2. क्रासुला प्लांट (Crassula Plant)
क्रासुला के पौधे को वास्तु में ‘मनी मैग्नेट’ भी कहा जाता है और ये पौधा भीषण गर्मी को बहुत आसानी से झेल लेता है। इसे घर के मुख्य द्वार के दाईं ओर या उत्तर दिशा में रखना सबसे शुभ माना जाता है। मान्यता है कि नौतपा के दौरान इस पौधे को घर में स्थापित करने से घर में पैसा खुद ब खुद खिंचा चला आता है।

3. शमी का पौधा (Shami Plant)
शमी का पौधा भी नौतपा के समय घर में लगाना बेहद शुभ फलदायी साबित होता है। इसे आप घर के मुख्य द्वार पर लगा सकते हैं। कहते हैं जिस घर में ये पौधा होता है वहां किसी की बुरी नजर नहीं लगती। साथ ही नौकरी में प्रमोशन के रास्ते खुल जाते हैं।

4. स्नेक प्लांट (Snake Plant)
नौतपा की गर्म हवाओं और घर की नकारात्मक ऊर्जा को सोखने के लिए स्नेक प्लांट भी बेहतर विकल्प है। इस पौधे को उगने के लिए ज्यादा पानी की जरूरत नहीं होती और इसे आप अपने लिविंग रूम के उत्तर या पूर्वी कोने में कहीं भी रख सकते हैं। ये पौधा मानसिक तनाव को कम करता है।

5. लकी बैम्बू (Lucky Bamboo)
लाल रिबन से बंधे छोटे लकी बैम्बू के पौधे नौतपा में लगाना बेहद शुभ होता है। इस पौधे को घर की पूर्व या उत्तर-पूर्व दिशा में कांच के बर्तन में पानी भरकर रख सकते हैं। कहते हैं ये पौधा घर में सुख-शांति और धन-समृद्धि लाता है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *