10 राज्यों की 24 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव की तारीख जारी, ECI ने जारी किया शेड्यूल, देखें किस राज्य की कितनी सीटें
10 राज्यों की 24 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव की तारीख जारी कर दी गई है। इलेक्शन कमीशन ने इस चुनाव के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है। आइए जानते हैं कि इनमें किस राज्य की कितनी सीटें हैं।
भारत निर्वाचन आयोग ने जून-जुलाई 2026 में रिटायर हो रहे 24 राज्यसभा सदस्यों की सीटों को भरने के लिए द्विवार्षिक चुनाव का ऐलान किया है। दस राज्यों से निर्वाचित राज्यसभा के 24 सदस्यों का कार्यकाल जून-जुलाई 2026 में समाप्त होने वाला है। अब आयोग ने इन 24 सीटों के लिए राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव कराने का फैसला किया है। चुनाव आयोग के मुताबिक, 10 राज्यों की इन सीटों पर मतदान 18 जून 2026, गुरुवार को होगा।
राज्यसभा चुनाव का शेड्यूल
नामांकन की आखिरी तारीख 8 जून 2026, सोमवार
नामांकन की जांच 9 जून 2026, मंगलवार
नाम वापस लेने की अंतिम तारीख 11 जून 2026, गुरुवार
मतदान की तारीख 18 जून 2026, गुरुवार
मतदान का समय सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक
मतगणना 18 जून 2026, शाम 5 बजे
चुनाव पूरा होने की तारीख 20 जून 2026, शनिवार
