19 May, 2026 (Tuesday)

दिल्ली: चौथी मंजिल से जलता हुआ नीचे उतरा शख्स, हुई मौत; पत्नी-सास पर आरोप

दिल्ली में एक युवक की संदिग्ध परिस्थियों में जलकर मौत हो गई। आरोप है कि उसकी पत्नी और सास ने उसे आग लगाई। हालांकि पत्नी और सास का कहना है कि युवक ने पहले फिनाइल पी और फिर खुद को आग लगा ली।
राजधानी दिल्ली से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां दिल्ली के महिंद्रा पार्क इलाके में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में जलने से मौत हो गई। घटना जहांगीरपुरी की है। जानकारी के मुताबिक एक युवक उत्तम नगर से अपनी पत्नी को लेने ससुराल जहांगीरपुरी पहुंचा था। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि युवक जलती हालत में चौथी मंजिल से नीचे उतरा। वह जलता हुआ दौड़ते हुए नीचे उतरा। युवक ने मरने से पहले अपनी पत्नी और सास पर आग लगाने का आरोप लगाया था। हालांकि स्थानीय लोगों ने किसी तरह से जान जोखिम में डालकर आग बुझाने की कोशिश की।

पत्नी और सास को पुलिस ने हिरासत में लिया
वहीं घटनास्थल पर चौथी मंजिल से गली तक जले हुए अवशेष मिले। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस, क्राइम ब्रांच और एफएसएल की टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य इकट्ठा किए। वहीं दूसरी तरफ पत्नी और सास का दावा है कि युवक खुद अपने साथ तेल और फिनाइल लेकर आया था। आरोप है कि गेट नहीं खुलने पर युवक ने पहले फिनाइल पी और फिर खुद को आग लगा ली। फिलहाल पुलिस ने आरोपी पत्नी और सास को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं अब पुलिस की टीम जांच में जुटी है कि मामला आत्महत्या का है या हत्या का।

गुरुग्राम में युवक की जलकर मौत
एक अन्य घटना में 40 वर्षीय व्यक्ति की जलकर मौत हो गई। मामला गुरुग्राम के सेक्टर 53 का बताया जा रहा है। यहां एक झुग्गी बस्ती में ‘शॉर्ट सर्किट’ के कारण आग लग गई, जिसमें जलकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान पश्चिम बंगाल निवासी रॉबिन दास के रूप में हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग ने देखते ही देखते पूरी झुग्गी बस्ती को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे रॉबिन दास को भागने का कोई मौका नहीं मिला। मौके पर पहुंची पुलिस और दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाकर उसे आसपास की झुग्गी-झोपड़ियों में फैलने से रोक दिया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *