06 June, 2026 (Saturday)

बीजेपी विधायक ने बिना हेलमेट पहन कर चलाई बुलेट, फिर पुलिस को फोन कर कहा- अब काटो मेरा चालान

बीजेपी विधायक अपने समर्थकों के साथ बुलेट चलाते हुए देखे गए। इसमें किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना हुआ है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया।
उत्तर प्रदेश के देवरिया सदर से BJP के विधायक शलभ मणि त्रिपाठी का VIDEO सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वह एक बुलेट को चलाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस विडियो में विधायक की काली फॉर्च्यूनर भी पीछे चल रही है। बुलेट चलाते हुए विधायक हेलमेट नहीं पहने हुए हैं।

फेसबुक पर पोस्ट लिख कर दी जानकारी
जब यह वीडियो वायरल हुआ और शाम होते-होते इस पर विधायक शलभ मणि ने अपने फेसबुक पेज पर बुलेट चलाने की वजह व खुद ही चालान काटने के लिए पोस्ट कर जानकारी दे डाली। MLA ने लिखा, ‘देवरिया के मेहड़ा पूरवा में मेरे आवास के करीब प्रकाश यादव जी की चाय की दुकान पर कार्यकर्ता साथियों व शुभचिंतकों के साथ सुबह की चाय पर बैठकी हुई। इसी दौरान भाजपा कार्यकर्ता व अनुज प्रमोद मणि जी ने नई बुलेट खरीदने की जानकारी देते हुए चलाकर इसका शुभारंभ करने का आग्रह किया।’

इस गलती के लिए काटो चालान
उन्होंने आगे कहा, ‘हेलमेट न होने के बावजूद में उनका आग्रह टाल ना सका। हम दोनों ने मेरे आवास तक बुलेट चलाई, जो यातायात नियमों व सुरक्षा की दृष्टि से गलत है। मैंने देवरिया पुलिस को कहा है की इस त्रुटि के लिए तत्काल चालान काटकर मुझे अवगत करा दें।’

विधायक ने लोगों से की अपील
उन्होंने कहा, ‘हेलमेट यातायात नियमों के पालन के साथ ही अपनी हिफाजत के लिए भी अत्यंत आवश्यक है, जो त्रुटि मुझसे हुई वह आप कतई ना करें। वाहन पर हमेशा हेलमेट का इस्तेमाल जरूर करें, लापरवाही ना करें। जय देवरिया।’

बिना हेलमेट चलाई बुलेट
इस वायरल विडियो की पुष्टि व जानकारी स्वयं MLA ने फोन पर दी। इस सम्बंध में जब ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर गुलाब सिंह से फोन पर बात की गई तो उन्होंने बताया कि एक विडियो वायरल हुआ है, जिसमें विधायक जी बिना हेलमेट बुलेट चला रहे है। इसको लेकर MV एक्ट के तहत चालान किया जा रहा है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *