05 June, 2026 (Friday)

19 May 2026 Ka Panchang: कब शुरू हो रहा है आर्द्रा नक्षत्र? जानिए मंगलवार का पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

19 May 2026 Ka Panchang: मंगलवार को ज्येष्ठ माह का तीसरा बड़ा मंगल यानी बुढ़वा मंगल मनाया जाएगा। बड़ा मंगल के दिन हनुमान जी की पूजा का विशेष महत्व होता है। तो यहां जानिए 19 मई 2026 का पूरा पंचांग।
Panchang 19 May 2026: 19 मई को (अधिक) ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि और मंगलवार का दिन है। तृतीया तिथि मंगलवार को दोपहर 2 बजकर 19 मिनट तक रहेगी। 19 मई को शाम 5 बजकर 49 मिनट तक धृति योग रहेगा। साथ ही मंगलवार को सुबह 8 बजकर 42 मिनट तक मृगशिरा नक्षत्र रहेगा, उसके बाद आर्द्रा नक्षत्र लग जाएगा। 19 मई को तीसरा बड़ा मंगल (बुढ़वा मंगल) मनाया जाएगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए मंगलवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

आर्द्रा नक्षत्र
आकाशमंडल में 27 नक्षत्र स्थित हैं। इन्हीं 27 नक्षत्रों में से आर्द्रा छठा नक्षत्र माना जाता है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार भगवान शिव के रुद्र रूप को आर्द्रा नक्षत्र का अधिपति देवता माना जाता है। इसके अलावा आर्द्रा नक्षत्र के स्वामी राहु हैं और इसकी राशि मिथुन है। आर्द्रा नक्षत्र में जन्मे लोग बड़े ही कर्तव्यनिष्ठ, मेहनत करने वाले, सौंपे गए काम को पूरी ज़िम्मेदारी से निभाने वाले और जिज्ञासु होते हैं । इन्हें चीज़ों की खोज-बीन करना, जासूसी करना, दूर स्थान पर यात्रा करना पसंद होता है। ये लोग जन्म से ही जीनियस होते हैं।

19 मई 2026 का पंचांग
आज (अधिक) ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि- 19 मई 2026 को दोपहर 2 बजकर 19 मिनट तक
धृति योग- 19 मई 2026 को शाम 5 बजकर 49 मिनट तक
मृगशिरा नक्षत्र-सुबह 8 बजकर 42 मिनट तक मृगशिरा नक्षत्र रहेगा, उसके बाद आर्द्रा नक्षत्र लग जाएगा
19 मई 2026 विशेष- तीसरा बड़ा मंगल, बुढ़वा मंगल
19 मई 2026 शुभ मुहूर्त
ब्रह्म मुहूर्त- 04:35 ए एम से 05:19 ए एम
अभिजित मुहूर्त- 12:09 पी एम से 01:01 पी एम
विजय मुहूर्त- 02:46 पी एम से 03:38 पी एम
गोधूलि मुहूर्त- 07:06 पी एम से 07:28 पी एम
अमृत काल- 09:14 पी एम से 10:40 पी एम
राहुकाल का समय
दिल्ली- दोपहर बाद 03:42 – 05:25 PM
मुंबई- दोपहर बाद 03:51 – 05:29 PM
चंडीगढ़- दोपहर बाद 03:46 – 05:30 PM
लखनऊ- दोपहर बाद 03:26 – 05:07 PM
भोपाल- दोपहर बाद 03:36 – 05:16 PM
कोलकाता- दोपहर 02:52 – 04:32 PM
अहमदाबाद- दोपहर बाद 03:55 – 05:35 PM
चेन्नई- दोपहर बाद 03:17 – 04:52 PM
सूर्योदय-सूर्यास्त का समय
सूर्योदय- सुबह 5:26 बजे
सूर्यास्त- शाम 7: 06 बजे

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *