लड्डू गोपाल के 5 सबसे पसंदीदा भोग
जिन लोगों ने अपने घरों में लड्डू गोपाल रखे हुए हैं वो उन्हें सुबह-शाम भोग जरूर अर्पित करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि 5 ऐसे भोग हैं जो लड्डू गोपाल के बेहद प्रिय माने जाते हैं। कहते हैं इन चीजों को भोग स्वरूप उन्हें अर्पित करने से घर में सदैव सुख-समृद्धि बनी रहती है। जानिए ये कौन से भोग हैं।
माखन-मिश्री: लड्डू गोपाल को माखन-मिश्री का भोग अत्यंत प्रिय है। ताजे सफेद मक्खन में पिसी हुई मिश्री मिलाकर भोग लगाने से बाल गोपाल शीघ्र ही प्रसन्न हो जाते हैं।
पंजीरी: धनिया की पंजीरी लड्डू गोपाल के पसंदीदा भोग में से एक है। इसे शुद्ध घी, पिसा हुआ धनिया, चीनी और सूखे मेवों से तैयार किया जाता है।
केसरिया खीर या रबड़ी: चावल की केसरिया खीर या रबड़ी, जिसमें भरपूर मेवे डले हों, लड्डू गोपाल की बेहद प्रिय होती है। कहते हैं इस भोग से भी बाल गोपाल शीघ्र ही प्रसन्न हो जाते हैं।
पंचामृत: बाल गोपाल को पंचामृत का भोग लगाना भी बेहद शुभ माना जाता है। यह पांच पवित्र चीजों के मिश्रण से बनता है: दूध, दही, घी, शहद और मिश्री।
लड्डू: लड्डू गोपाल को लड्डुओं का भोग लगाना भी बेहद शुभ माना जाता है। शुद्ध देसी घी में बने बेसन लड्डू या मोतीचूर के लड्डू भगवान को लुभाने का सरल मार्ग है।
